{"_id":"5a1da8854f1c1b6a678be900","slug":"person-dead-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल श्ाख्स की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल श्ाख्स की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के जिनवा के प्रमोद शुक्ला की मौत होने पर विलाप करते परिवार के लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। कवरेज करके लौटते समय सड़क हादसे में घायल पत्रकार प्रमोद कुमार शुक्ल का लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। 42 वर्षीय प्रमोद शुक्ल रविवार को बाइक से घर आते समय डुमरियागंज मार्ग पर लक्ष्मणपुर चौराहे के पास कार की चपेट में आ गए थे।
गंभीर रूप से घायल प्रमोद कुमार शुक्ल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत बिगड़ते देख बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति में सुधार की गुंजाइश न देखकर केजीएमसी लखनऊ भेजा गया। जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।
अपने पीछे वह पत्नी के अलावा तीनों संतानों बेटे कार्तिक और आकाश एवं बेटी राखी को छोड़ गए हैं। बुध्ावार काो अयोध्या में सरयू तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। चार भाइयों में तीसरे नंबर के प्रमोद के बड़े भाई हरिप्रसाद की 2004 में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन
भाई शिव प्रसाद और जग प्रसाद का रोकर बुरा हाल है। एसओ संजय शुक्ल ने बताया कि वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। यह सूचना मिलते ही मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उनके उनके मिलनसार व्यक्तित्व की चर्चा करता रहा।
वरिष्ठ पत्रकार जयंत कुमार मिश्र, दिनेश चंद्र पांडेय, अनिल कुमार श्रीवास्तव, मजहर आजाद, हरीश पाल, प्रदीप चंद्र पांडेय, राज कुमार पांडेय, पुनीत दत्त ओझा, अमित कुमार सिंह, हिफजुर्रहमान आदि ने ईश्वर से प्रार्थना की।
घायल की मौत पर मुकदमा दर्ज
नगर बाजार। फोरलेन पर गोटवा बाजार में रविवार रात आठ बजे हादसे में घायल की मौत मामले में पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात वाहन के चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। उस दिन गंभीर रूप से घायल गंगाराम चौधरी की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। मृतक के भाई राम प्रसाद निवासी गनेशपुर के टोला बड़ेवन ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सोमवार रात घर लौटते समय गोटवा के पास किसी वाहन से टक्कर लग गई थी।