{"_id":"174b7b2cc827f5a71405a834a51a14a0","slug":"missing-for-three-days-found-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से गायब युवक का शव मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन से गायब युवक का शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर। तीन से लापता चल रहे युवक का शव बृहस्पतिवार को गौर रेलवे स्टेशन के
विज्ञापन
पास ट्रैक के किनारे मिला। मृतक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के इटबहरा गांव
निवासी ब्रह्मानंद सिंह उर्फ विक्की (22) पुत्र प्रदीप सिंह के रूप में
हुई।
जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे स्टेशन से तीन सौ मीटर पश्चिम आईटीआई कॉलेज के निकट डाउन रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ी में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे युवक का शव मिला। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। इस आधार पर घरवालों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
जीआरपी पुलिस के मुताबिक गौर थाना के इटबहरा गांव के प्रदीप सिंह का 22 वर्षीय लड़का ब्रहमानंद उर्फ बिक्कू सिंह 30 नवंबर को दोपहर में घर से गायब हो गया था तभी से परिवार के लोग खोजबीन करने लगे।
काफी तलाश के बाद बृहस्पतिवार को आईटीआई कॉलेज गौर के निकट डाउन रेलवे ट्रेक के किनारे झाड़ी में सुबह करीब नौ बजे लोगों ने देखा एक युवक शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने परिवार वालों को दी।
सूचना पाकर पहुंचे परिवार वालों ने ब्रहमानंद के रुप में पहचान की । युवक के शरीर पर चोट के निशान बने थे। परिवार के लोगों ने ब्रह्मानंद की हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को लेकर जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में जीआरपी एसओ बस्ती रणंजय पांडेय ने बताया कि अभी परिवार वालों के तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।