फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   militry recruitment two adresses found wrong

सेना भर्ती : सत्यापन में मिला फर्जी निवास प्रमाण

Sun, 18 Nov 2018 12:09 AM IST
basti
basti Updated Sun, 18 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
militry recruitment two adresses found wrong
crime - फोटो : pexels.com
बस्ती। जिले से फर्जी निवास प्रमाणपत्र पर सेना में सिपाही पद पर चयनित दो अभ्यर्थियों की रिपोर्ट डीआईजी ने सत्यापन के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दी है।
विज्ञापन

एआरओ अमेठी स्तर से 28 मार्च 2017 को आर्मी में कांस्टेबल (जीडी) पद पर रैली भर्ती का आयोजन किया गया था। दो अभ्यर्थियों ने गलत तरीके से बस्ती जिले में निवास दिखाते हुए प्रमाणपत्र लगाया था। चयन के बाद जबलपुर (मध्यप्रदेश) आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षण के दौरान सत्यापन के लिए अभिलेख नवंबर 2018 में बस्ती जिले में भेजा गया। शनिवार को डीआईजी आशुतोष कुमार ने बताया कि सत्यापन में अभ्यर्थी गौतम पुत्र महेन्दर सिंह व राजेश कुमार पुत्र मिलखराज ग्राम गनेशपुर थाना वाल्टरगंज, जिला बस्ती के प्रपत्र गलत पाए गए हैं। इस नाम के कोई अभ्यर्थी यहां नहीं मिले। पहले भी फर्जी सत्यापन रिपोर्ट वाल्टरगंज थाने के नाम से भेजी गई थी लेकिन मुहर नहीं लगी होने से दोबारा सत्यापन के लिए अभिलेख भेजे गए थे।  दोनों जालसाज जबलपुर में प्रशिक्षण ले रहे हैं। नवंबर 2018 में दोबारा निवास प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए अभिलेख वाल्टरगंज थाने पर पहुंचा। पुलिस टीम सत्यापन के लिए गांव पहुंची तो ग्रामीणों ने ऐसे नाम के युवकों के रहने से इनकार कर दिया। इसके बाद ग्राम प्रधान की मदद ली गई। ग्राम प्रधान ने भी ऐसे नाम के युवकों के नहीं होने की जानकारी दी। जांच में साफ हुआ कि दोनों ने सेना में भर्ती के लिए फर्जी निवास प्रमाण पत्र लगाया है। शनिवार शाम करीब चार बजे डीआईजी आशुतोष ने आगे की कार्रवाई के लिए सत्यापन रिपोर्ट भेज दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed