{"_id":"579cf5094f1c1b002a21ed40","slug":"kanvd-passengers-killed-in-the-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कांवड़ यात्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में कांवड़ यात्री की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
हादसे में कांवड़ यात्री की मौत
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर विक्रमजोत थानाक्षेत्र के अवधेश ढाबे के पास किसी वाहन की चपेट में आकर 36 वर्षीय कांवड़ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे से जल लेकर पहुंची पत्नी व बेटी ने पहचान करके लोगों की मदद से किसी तरह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सिद्धार्थनगर के खेसरहा थानाक्षेत्र के निखोरिया निवासी बैजनाथ श्रीवास्तव घोसियारी बाजार में किराने की दुकान चलाते थे। शुक्रवार को अपनी पत्नी अलका और 10 वर्षीया बेटी रिया के साथ कांवड़ उठाने अयोध्या पहुंचे। उनके साथ कस्बे के डिनकू पुत्र बेचन और विवेक पुत्र कोदई भी थे। पत्नी ने बताया कि वह लोग सबसे पहले हनुमानगढ़ी गए, जहां उसके पति का साथ छूट गया। बैजनाथ कब जल भरकर निकले किसी को नहीं पता। उनकी पत्नी व बाकी लोग जल भरकर भोर करीब साढ़े तीन बजे जब अवधेश सिंह के ढाबे के पास पहुंचे तो वहां भीड़ लगी देखी। जब पास गए तो देखा कि बैजनाथ सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर पड़े हैं। सहयात्रियों ने एक बोलेरो रोकी और घायल को जिला अस्पताल ले जाने लगे। मगर बोलेरो चालक मालवीय रोड पर ले जाकर उन्हें उतार दिया। वहां से एंबुलेंस मंगाकर जिला अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बताया कि इनकी मौत तीन-चार घंटे पहले हो चुकी है।