फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   in accident janrath driver died

खड़े ट्रक से टकराई जनरथ, बस चालक की मौत, तीन घायल

Fri, 15 Mar 2019 11:19 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 15 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
in accident janrath driver died
क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : amar ujala
ओड़वारा/बस्ती। मुंडेरवा थाने की खझौला पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित फोरलेन के परसा हज्जाम चौराहे के पास शुक्रवार की भोर खड़े ट्रक में रोडवेज की जनरथ टकरा गई। दुर्घटना में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बस पर सवार पांच यात्रियों में परिचालक समेत तीन घायल हुए हैं।
विज्ञापन

रात में परसा हज्जाम चौराहे से आगे सड़क पर किनारे ट्रक (ट्रेलर) खड़ा कर चालक एक ढाबे पर आराम कर रहा था। शुक्रवार की भोर में करीब साढे़ तीन बजे पांच यात्रियों को लेकर अवध डिपो की जनरथ सेवा से चालक-परिचालक गोरखपुर से लखनऊ के लिए निकले थे। माना जा रहा है कि झपकी आने और गति तेज होने के कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। बस खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक की केबिन में ही मौत हो गई। बस से किसी तरह चालक की लाश क्रेन के सहारे निकाली जा सकी। दुर्घटना में परिचालक और दो यात्री भी घायल हुए हैं। राहगीरों की सूचना पर खझौला पुलिस मौके पर पहुंच गई। बस चालक रामकुमार निवासी ढे़डवा थाना मलौली, रामनगर, जिला बाराबंकी के शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। साथ ही बस में फंसे घायल परिचालक जिलाजीत निवासी, लोटन, थाना कादीपुर सुल्तानपुर, यात्री अभय सिंह निवासी करौता, थाना चिल्हिया सिद्धार्थनगर और आदित्य शुक्ल निवासी सिसवा बुजुर्ग थाना ढेबरुआ सिद्धार्थनगर को एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंचे खझौला चौकी प्रभारी दुर्गविजय सिंह ने बताया कि दो क्रेन से वाहनों को अलग कर बड़ी मुश्किल से चालक के शव को बाहर निकाला गया। दोनों घायल यात्री अपने क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक हैं जो कि विभागीय प्रशिक्षण के लिए प्रयागराज जा रहे थे। बस में बैठे तीन अन्य यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं थीं और वे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed