{"_id":"58b85a1c4f1c1bbb06830bde","slug":"if-it-s-not-extortion-entered-the-house-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी न देने पर घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगदारी न देने पर घर में घुसकर पीटा
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ओरीजोत मोहल्ले में रंगदारी मांगने और उसे नहीं दिए जाने पर घर में घुसकर मारपीट की बात सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल कपिलमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच एसआई संतोष कुमार सिंह को सौंपी गई है।
ओरीजोत निवासी अजय कुमार सिंह का आरोप है कि उनके बेटे अमन सिंह से 20 हजार रुपए की मांग की गई। रकम न देने पर 27 फरवरी की रात कुछ लोग घर में घुस गए और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल ने बताया कि शहर के दरिया खां निवासी अभिजीत सिंह, संदीप सिंह उर्फ विक्की, सुपेलवा निवासी बब्लू सिंह उर्फ डंगरिला, रंजित चौराहा निवासी मन्नू पांडेय, रोडवेज निवासी देवांग, अनमोल श्रीवास्तव व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, रंगदारी, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।