फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   found dead in sasural

ससुराल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 27 Apr 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Apr 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
found dead in sasural
suspected murder - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। नेपाल के रहने वाले एक युवक की लाश मंगलवार की शाम को पैकोलिया थाना क्षेत्र के पेड़रिया गांव के पास सड़क के किनारे गेहूं के खेत में मिली है। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान तो नहीं मिले हैं, मगर सीने पर रगड़ के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


नेपाल के तुलसीपुर दांग के रहने वाले 30 वर्षीय संजय मोदनवाल पुत्र पन्नालाल की ससुराल बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुबौला कस्बे में है। संजय की तबियत खराब होने की सूचना पर उसके ससुर बुद्घूलाल मोदनवाल बेटी के ससुराल तुलसीपुर दांग नेपाल गए। रविवार को वह दामाद संजय, बेटी रीता और उनके दो बच्चों मुस्कान व मुकेश को लेकर दुबौला बस्ती आ गए। सोमवार की भोर में अचानक संजय कहीं गायब हो गया।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद वह नहीं मिला। मंगलवार को अचानक पैकोलिया के पेड़रिया गांव निवासी इस्राइल के गेहूं के खेत में युवक का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे उसके ससुर बुद्घूलाल शव को देखते ही फूट-फूट कर रो पड़े। लोगों ने पूछता तो बताया कि शव उनके दामाद संजय मोदनवाल का है। एसओ पैकोलिया सलीमुजफ्फर खां ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। संजय की मौत कब और कैसे हुई इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed