{"_id":"6d64ae8069f19aa9332a5ffd40610c8a","slug":"fog-one-dead-6-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर: राहगीर की मौत, छह लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे का कहर: राहगीर की मौत, छह लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती(छावनी)। घने कोहरे के चलते रविवार की सुबह छावनी थाना क्षेत्र के
विज्ञापन
नाल्हीपुरगांव के पास सुबह हाइवे पर एक के बाद एक कर छह वाहन टकराते गए। इस
हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को
सीएचसी हर्रैया भर्ती कराया गया है। हादसों की शृंखला के चलते काफी देर के
लिए हाइवे जाम हो गया।
छावनी थाना क्षेत्र के नाल्हीपुर गांव के पास हाइवे पर सुबह छह बजे के लगभग पहले खड़े ट्रक में बस्ती से फैजाबाद की तरफ जा रही परिवहन निगम की एक बस पीछे से टकरा गई। इसी बीच ट्रक के पीछे से रोड क्रॉस कर अपने गांव करनाई जा रहे ओमप्रकाश पुत्र झगरू (38) दोनों वाहनों की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आईं। थोड़ी देर में ही बस के पीछे एक जीप (बोलेरो) भिड़ गई। उसमें बैठे ग्राम पकड़ी थाना इटवा जिला सिद्धार्थनगर के रहने वाले गुड्डू पुत्र शिवदास, प्रदीप पुत्र लाल मोहम्मद, उर्मिला पत्नी सुनील घायल हो गए। इसके थोड़ी ही देर बाद पीछे आ रहा पिकअप वाहन भी भिड़ गया।
इसमें बैठे राम बहोर निवासी छपिया बुजुर्ग थाना हर्रैया, हरीराम निवासी मोइली थाना पैकोलिया, राजाराम ग्राम सुरौली थाना पैकोलिया भी चोटिल हो गए। इनके पीछे दो और वाहन टकरा गए। घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया गया। कई वाहनों के आपस में भिड़ंत के चलते चीख-पुकार मच गई। हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर मय फोर्स पहुंचे एसओ रविंद्र कुमार गौतम ने काफी मशक्कत कर आवागमन सुचारु कराया। एसओ ने बताया कुछ घायल फैजाबाद इलाज के लिए चले गए हैं। जो घटना स्थल पर थे, उनका इलाज कराया गया। शव को कब्जे में लेकर परीक्षण कराने के लिए भेजा गया है।