फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   fog: one dead, 6 injured

कोहरे का कहर: राहगीर की मौत, छह लोग घायल

Mon, 01 Feb 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
बस्ती(छावनी)। घने कोहरे के चलते रविवार की सुबह छावनी थाना क्षेत्र के
विज्ञापन
नाल्हीपुरगांव के पास सुबह हाइवे पर एक के बाद एक कर छह वाहन टकराते गए। इस हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हर्रैया भर्ती कराया गया है। हादसों की शृंखला के चलते काफी देर के लिए हाइवे जाम हो गया।

छावनी थाना क्षेत्र के नाल्हीपुर गांव के पास हाइवे पर सुबह छह बजे के लगभग पहले खड़े ट्रक में बस्ती से फैजाबाद की तरफ जा रही परिवहन निगम की एक बस पीछे से टकरा गई। इसी बीच ट्रक के पीछे से रोड क्रॉस कर अपने गांव करनाई जा रहे ओमप्रकाश पुत्र झगरू (38) दोनों वाहनों की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बस में सवार कई यात्रियों को भी चोटें आईं। थोड़ी देर में ही बस के पीछे एक जीप (बोलेरो) भिड़ गई। उसमें बैठे ग्राम पकड़ी थाना इटवा जिला सिद्धार्थनगर के रहने वाले गुड्डू पुत्र शिवदास, प्रदीप पुत्र लाल मोहम्मद, उर्मिला पत्नी सुनील घायल हो गए। इसके थोड़ी ही देर बाद पीछे आ रहा पिकअप वाहन भी भिड़ गया।

इसमें बैठे राम बहोर निवासी छपिया बुजुर्ग थाना हर्रैया, हरीराम निवासी मोइली थाना पैकोलिया, राजाराम ग्राम सुरौली थाना पैकोलिया भी चोटिल हो गए। इनके पीछे दो और वाहन टकरा गए। घायलों को सीएचसी हर्रैया पहुंचाया गया। कई वाहनों के आपस में भिड़ंत के चलते चीख-पुकार मच गई। हाइवे पर आवागमन बाधित हो गया।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर मय फोर्स पहुंचे एसओ रविंद्र कुमार गौतम ने काफी मशक्कत कर आवागमन सुचारु कराया। एसओ ने बताया कुछ घायल फैजाबाद इलाज के लिए चले गए हैं। जो घटना स्थल पर थे, उनका इलाज कराया गया। शव को कब्जे में लेकर परीक्षण कराने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed