फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Five houses of two villages stolen in the same night

एक ही रात दो गांवों के पांच घरों में चोरी

Sun, 07 Apr 2019 12:44 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
Five houses of two villages stolen in the same night
एक ही रात दो गांवों के पांच घरों में चोरी - फोटो : अमर उजाला
बभनान (बस्ती)। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। दो दिन पहले बभनान कस्बे में दो अलग-अलग घरों को चोरों ने निशाना बनाया था। शुक्रवार की रात कस्बे से सटे गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के दो गांवों के पांच घरों से चोर डेढ़ लाख रुपये नकद और गहने समेट ले गए। सीओ मनकापुर के नेतृत्व में छपिया व खोड़ारे पुलिस रात में ही गांव पहुंची। पुलिस के अलावा डाग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


 शुक्रवार की रात रतनपुर निवासी दीनानाथ उर्फ श्रीकांत तिवारी के छत के रास्ते घर में घुसे चोर दो सेट हार, चार कंगन, दो झुमकी, पांच अंगूठी, तीन सोने की चेन, दो सोने के मंगल सूत्र, करधन, पाजेब, पायल व 55 हजार रुपये उठा ले गए। श्रीकान्त ने बताया घर में 17 अप्रैल को बेटी का गौना है। उसी की तैयारी की जा रही थी। चोरी की दूसरी घटना विपिन तिवारी के घर घटी। यहां भी चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और आलमारी से एक झुमकी, एक झाला, तीन नथुनी, दो सोने की अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र, पाजेब और 8000 रुपये उठा ले गए। चोरों ने राम अजोर तिवारी के घर को भी निशाना बनाया। यहां चोर दरवाजा खोलकर घर में दाखिल हुए और दो हजार रुपये नकद व पायल आदि समेट ले गए। वहीं रतनपुर से सटे शिकहरा गांव के रघुपति सिंह के घर पीछे के दरवाजे को तोड़ कर अंदर घुसे चोर बॉक्स में रखे सोने की दो कर्ण फूल, सोने की दो जंजीर,  60 हजार रुपये आदि उठा ले गए। चोरी की पांचवीं घटना भी सिकहरा गांव के विनोद के घर हुई। विनोद के मुताबिक भैंस बेची गई थी। जिसमें से 20 हजाररुपये समेत सोने का कर्णफूल आदि कीमती सामान चोर उठा ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। इस बाबत क्षेत्राधिकारी मनकापुर एसके रवि ने बताया जनपद से सटे बस्ती जिले के गौर थाना क्षेत्र के इलाके के चोरों पर नजर रखी जा रही है। उन का कहना था कि चोरी के यह मामले दोनों जनपदों के सीमा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इसके मद्देनजर चोरी के इन मामलों की जांच में थानाध्यक्ष गौर से मदद ली जा रही है। उनका कहना था कि जल्द ही चोरियों का पर्दाफाश किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed