Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Car runs over farmer crossing highway; he dies

Ambedkar Nagar News: हाईवे पार कर रहे किसान को कार ने रौंदा, मौत

Fri, 06 Nov 2026 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Car runs over farmer crossing highway; he dies
.गया प्रसाद।फाइल फोटो
अंबेडकरनगर। टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर अकबरपुर के सुखारीगंज गांव के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से किसान गया प्रसाद (75) की मौत हो गई। वह सड़क पार कर खाद-बीज की दुकान पर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक कार लेकर सुल्तानपुर की ओर भाग गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

रामपुर बनेथु निवासी रमेश दूबे के मुताबिक, उनके पिता गया प्रसाद शुक्रवार को अकबरपुर-सुल्तानपुर मार्ग स्थित सुखारीगंज चौराहे के दूसरे छोर पर मौर्य खाद-बीज की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां देर शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से दुर्घटना करने वाले वाहन की पहचान की जाएगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गया प्रसाद की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सूर्यपति सदमे में अचेत हो गईं। बेटे रमेश और उमेश पिता की मौत से स्तब्ध हैं। बहू पूजा दूबे का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, नाती प्रिंस को बाबा की मौत पर विश्वास नहीं हो रहा है।

ई रिक्शा और बाइक में भिड़ंत, युवक घायल
जलालपुर। कटका के दुल्हूपुर सिंघोरिया गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बाइक और ई रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जबकि ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रतना गांव निवासी शिवकुमार (35) निजी काम से बाइक से रफीगंज से नेवरी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ई रिक्शा से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। ई रिक्शा पर डीजे का बॉक्स लदा था। बताया जा रहा है कि बॉक्स की वजह से चालक को सामने से आ रही बाइक दिखाई नहीं दी। स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया। ई रिक्शा स्थानीय निवासी प्रेमचंद का बताया जा रहा है। हादसे में ई-रिक्शा चालक को अधिक चोट नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed