{"_id":"6aedfd14569604a03209f19f","slug":"speeding-auto-rickshaw-rams-directly-into-a-motorcycle-brother-and-sister-injured-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167241-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारी सीधी टक्कर, भाई-बहन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में मारी सीधी टक्कर, भाई-बहन घायल
विज्ञापन
पाइट कॉलेज में दोनों पढ़ते हैं, कॉलेज से घर लौटते समय हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। नैस्ले रोड पर जय दुर्गा कॉटन फैक्टरी के पास तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पाइट कॉलेज के छात्र भाई-बहन घायल हो गए। हादसे में दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जबकि ऑटो चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।
पलड़ी गांव निवासी लक्ष्य ने बताया कि वह और उनकी बहन पायल पाइट कॉलेज में पढ़ते हैं। 31 अक्तूबर की शाम करीब 4:10 बजे पायल के साथ बाइक पर कॉलेज से घर लौट रहा था। जब वे नैस्ले रोड पर जय दुर्गा कॉटन फैक्टरी के पास पहुंचे तो फैक्टरी की तरफ से आए तेज रफ्तार ऑटो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में टांगों में गंभीर चोटें आईं।
राहगीरों ने तुरंत दोनों को संभाला और समालखा अस्पताल पहुंचाया। पायल की हालत को देखते हुए उसे बाद में पानीपत के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। समालखा थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि छात्र लक्ष्य की लिखित शिकायत के आधार पर अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।