Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deepotsav: Entry of heavy vehicles into the district prohibited

दीपोत्सव : जिले में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक

Fri, 06 Nov 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav: Entry of heavy vehicles into the district prohibited
अहिरौली के यादव नगर तिराहे पर वाहन को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी। स्रोत: यातायात पुलिस
अंबेडकरनगर। अयोध्या में सात नवंबर को आयोजित होने वाले दीपोत्सव को लेकर अंबेडकरनगर जिले में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शनिवार से भारी वाहनों के अयोध्या की ओर आवागमन पर रोक रहेगी। इसके लिए जिले में 13 स्थानों पर डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं। इन स्थानों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यह व्यवस्था आठ नवंबर को अयोध्या में कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। हालांकि, छोटे चार पहिया वाहनों को आवागमन में राहत दी जाएगी।
विज्ञापन

दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में संभावित भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से लखनऊ, प्रयागराज और आजमगढ़ की ओर भेजा जाएगा। इसके लिए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बस्ती वाया कलवारी-टांडा मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकेगा। अयोध्या की ओर से अकबरपुर आने वाले भारी वाहनों को यादव नगर और अन्नावा तिराहे से टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में यादव नगर, अन्नावा तिराहा, मिझौड़ा चौराहा, गोहन्ना चौराहा, पहितीपुर तिराहा, संघतिया पुलिस चौकी, न्यौतरिया बाईपास, याकूबपुर कटरिया, इनामीपुर पुल के ऊपर और नीचे, सेवागंज बैरियर, इब्राहिमपुर, अलीगंज के सम्हरिया और भीटी के चनहा चौराहे पर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने सीमावर्ती डायवर्जन स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो स्थानों पर बनाए गए होल्डिंग एरिया
आजमगढ़, बस्ती, वाराणसी और सुल्तानपुर की ओर से अयोध्या जाने वाले वाहनों को रोकने के लिए दो स्थानों पर होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इनमें अहिरौली के यादव नगर और इब्राहिमपुर के सेवागंज बैरियर को शामिल किया गया है। यहां वाहनों को रोककर यातायात व्यवस्था नियंत्रित की जाएगी।

बैरियर पर दर्ज होगा भारी वाहनों का ब्योरा
बिना अनुमति किसी भी भारी वाहन को शहर के भीतर या अयोध्या की ओर जाने की इजाजत नहीं होगी। आवश्यक सामग्री लेकर शहर में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को इसके लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति लेनी होगी। ऐसे वाहनों का पूरा विवरण बैरियर पर रखे गए विशेष रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed