फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   father confessed son murder

पिता ने कबूला, उसी की पिटाई से मरा राहुल

Mon, 16 Jul 2018 11:31 PM IST
basti
basti Updated Mon, 16 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
father confessed son murder
गिरफ्तार किया गया पिता। - फोटो : amar ujala
परशुरामपुर (बस्ती)। पुलिस ने धुरदा गांव के 10 वर्षीय राहुल हत्याकांड की पुलिस ने गुत्थी सुलझा लेने का दावा किया है। हत्यारोपी पिता राकेश ने कबूला कि उसने ही बेटे को पढ़ाई के लिए पीटा और सीने पर पैर रखकर दबा दिया, जिससे उसके सीने की हड्डी टूटकर फेफड़े में जा घुसी थी। इसी वजह से उसने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन

पिता के अनुसार राहुल पढ़ाई से जी चुराकर मोबाइल में मशगूल रहता था। उसका स्वभाव जिद्दी होता जा रहा था। कई बार मारने-पीटने के बावजूद सुधार नहीं आया। घटना के 2-3 दिन पहले से खाना-पीना बन्द था। 12 जुलाई को घटना के दिन राहुल दोपहर के समय स्कूल से लौटा। डॉ. अरविन्द की दुकान पर बैठ कर गेम खेलने लगा। कई बार बुलाने पर भी वह घर पर नहीं आया। गुस्से में पिता पहुंचा और उसे पकड़कर घर ले गया। 2-3 थप्पड़ मारने पर वह गिर गया। बाप ने उसी तैश में अपना दाहिना घुटना सीने पर रख कर दबा दिया। उसकी मृत्यु होने के बाद लाश वह खुद छत पर ले जाकर लुंगी से बांधकर पाइप से लटका दिया। ताकि वह लोगों को आत्महत्या दिखाकर गुमराह कर सके। पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार इसमें सौतेली मां पर भी शक जाहिर किया गया था। लेकिन फिलहाल उसकी भूमिका नगण्य पाई गई। प्रभारी निरीक्षक रमेश के अलावा एसआई राम वशिष्ट, कांस्टेबल पंकज शाही, कांस्टेबल जय प्रकाश, महिला कांस्टेबल राजकुमारी त्रिपाठी इस वर्कआउट में शामिल रहीं।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed