फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Extortion gang arrested three henchmen

रंगदारी गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Wed, 28 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Extortion gang arrested three henchmen
रंगदारी मांगने एवं फायरिंग करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
बस्ती पुलिस ने बुधवार को राजपाल ट्रैक्टर्स शोरूम में मुनीम को गोली मारने के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से असलहे व अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस का दावा है कि यह तीनों बदमाश अंकित पांडेय के इशारे पर काम करते थे। एसपी कृपाशंकर सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश जिला कारागार में निरुद्ध बंदी पीयूष निवासी संसारपुर थाना दुबौलिया व अंकित निवासी नरायणपुर के रंगदारी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। गैंग लीडर के कहने पर यह तीनों व्यवसायियों, ग्राम प्रधानों एवं अन्य व्यक्तियों से रंगदारी की मांग करते थे। इनके कुछ साथियों को पुलिस ने पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था। इनकी तलाश में लगातार दबिश के दौरान यह सफलता मिली।
विज्ञापन


गिरफ्तार अभियुक्तों में सूरज मिश्रा निवासी चननी थाना कोतवाली, अंकित निवासी खपडही थाना कप्तानगंज हाल मुकाम प्रहलाद कालोनी सिविल लाईन थाना कोतवाली व संतोष चौधरी निवासी बरगदवा थाना कोतवाली शामिल हैं। इस गैंग के  दो अभियुक्त रामेश्वर मिश्रा उर्फ बंटी व विनय मिश्रा निवासी चननी की पुलिस को तलाश है। इनके कब्जे से दो देशी पिस्टल 0.32 बोर, 3 कारतूस, एक खोखा, एक रिवाल्वर व बाइक बरामद किया गया।  एसपी ने इस पूरे गैंग के वर्कआउट के लिए एएसपी रोहित मिश्र के पर्यवेक्षण व सीओ सिटी आरएन सिंह के नेतृत्व के अलावा प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती रवींद्र कुमार गौतम, स्वाट टीम प्रभारी सर्वेश राय के टीम की सराहना की। उन्हें पांच हजार रुपये पुरस्कार देने का भी एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed