फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   doctors denied to treatment, people annoyed

उपचार से हाथ खड़ा करने पर खड़ा हुआ हंगामा

Wed, 15 May 2019 11:21 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 15 May 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
doctors denied to treatment, people annoyed
अस्पताल में जुटे लोग। - फोटो : amar ujala
बस्ती। हैवानियत की शिकार तीन साल की मासूम का इलाज शुरू कराने में कलवारी थानेदार को पसीना छूट गया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के डॉक्टर ने बिना महिला पुलिस कर्मी के मरीज को अटेंड करने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस और अस्पताल स्टाफ के बीच हंगामे जैसी स्थिति बन गई थी। 
विज्ञापन

एसओ कलवारी जेपी दुबे के अनुसार बालिका की हालत नाजुक देखकर उसे लेकर अपनी गाड़ी में सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। लिखा-पढ़ी के चक्कर में विवाद खड़ा होने की जानकारी होते ही सीएमओ जेएलएम कुशवाहा और एसआईसी ओपी सिंह पहुंच गए। तब जाकर इलाज शुरू हो सका। हालांकि, बालरोग सर्जन की उपलब्धता न होने के कारण शुरुआती इलाज के बाद पहले महिला अस्पताल और बाद में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जेपी दूबे ने बताया कि आरोपी अजीत सोनकर के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने थानाध्यक्ष के साथ मौके का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed