फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Current scorched-five workers, one death

करंट से पांच मजदूर झुलसे,एक की मौत

Thu, 07 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 07 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Current scorched-five workers, one death
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
नगर थानाक्षेत्र के पाल नगर के पास बिजली का तार खींचते समय हुए हादसे में पांच मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया,जहां एक की मौत हो गई। नगर कस्बे से कुछ दूर पहले विद्युतीकरण के लिए मजदूर बिजली की नई लाइन बना रहे थे। खंभे गाड़ने के बाद उस पर बृहस्पतिवार को तार चढ़ाया जा रहा था। खंभे के इंसुलेटर में तार फंसाने के बाद जब मजदूरों ने टाइट करना शुरू किया तो वह ऊपर से होकर गुजरी 11 हजार लाइन में छू गया। जिससे पूरे तार में करंट दौड़ गया। जिन पांच मजदूरों ने तार हाथ में पकड़ रखा था, उन्हें तेज झटका लगा और दूर जा गिरे। निकट के खुटहन व बकैनिया आदि गांवों के लोग बाकी सुरक्षित बचे मजदूरों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल ले गए। जहां नगर थाने के तिलकपुर गांव के रहने वाले झिनकू उर्फ लालबहादुर ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed