{"_id":"5b3911e24f1c1b6a4d8b9950","slug":"cousin-raped-sister","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई ने नाबालिग से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई ने नाबालिग से किया रेप
basti
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : self
छावनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात नाबालिग के साथ उसी के चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को गांव में ही दूसरे के घर से दबोच लिया। आरोपी कहीं भागने की तैयारी कर रहा था।
पीड़िता की मां की तहरीर पर रविवार को रेप व पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। नाबालिग को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वारदात विक्रमजोत पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात उस समय हुई जब नाबालिग छत पर सो रही थी। तहरीर के मुताबिक बगल में कुछ ही दूरी पर दूसरे मकान की छत पर बालिका का चचेरा भाई सो रहा था। देर रात नाबालिग को बिस्तर पर अकेले देखकर उसकी हैवानियत जाग गई। नाबालिग को हवस का शिकार बनाने के दौरान बालिका चीखने-चिल्लाने लगी। मौके पर पहुंची मां तो आरोपी भाग निकला। बेटी से आपबीती सुनकर दंग रही मां ने फौरन फोन से पुलिस को सूचना दी। छावनी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपी भागने की फिराक में घर से निकला लेकिन ग्राम प्रधान के घर से गिरफ्तार कर लिया गया। रेप का मुकदमा पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
नाबालिगों से रेप की कोशिश, एक गिरफ्तार
परिवार वालों के साथ छत पर सो रही थीं
अमर उजाला ब्यूरो
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़कियों से रेप की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। छावनी पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने छावनी पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि दोनों नाबालिग बेटियां छत पर सो रही थीं। जरूरी काम के लिए नीचे उतरीं तो दो युवक जबरदस्ती करने लगे। बेटियों की चीख-पुकार पर परिवार के लोग दौड़े तो दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर सक्रिय हुई छावनी पुलिस ने बन्ने उर्फ सलीम को गिरफ्तार कर लिया। तहरीर के आधार पर खादिम और बन्ने उर्फ सलीम के खिलाफ विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घटना की विवेचना क्षेत्राधिकारी हर्रैया अरविंद कुमार वर्मा कर रहे हैं। थानाध्यक्ष छावनी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि देर रात हुई घटना में सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल पहुंची। नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गैंगरेप का आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
बभनान। बरामदे में सो रही किशोरी संग रेप करने वाले आरोपियों को पुलिस ने बभनान रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र के गांव की 15 वर्षीय किशोरी ने तहरीर में बताया था कि शुक्रवार रात गांव में बारात आई थी। घर के लोग ऑर्केस्ट्रा ग्रुप का कार्यक्रम देखने गए थे। बगल में सो रही मां शौच के लिए निकली थी। रात करीब एक बजे तीन युवकों ने दबोच लिया और उसी के घर की रसोई में ले जाकर दुष्कर्म कर फोटो खींच लिया। चीख-पुकार पर गांव के लोग जुटे तो आरोपी भाग निकले। तहरीर के आधार पर संदीप यादव, खजांची यादव, लक्की सिंह पर गैंगरेप, वीडियो बनाने व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन से तीनों को पुलिस ने दबोच लिया। छपिया के थानाध्यक्ष जयदीप दुबे ने बताया कि तीनों को कोर्ट पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।