{"_id":"403c42e6ac4c729a17618e3b45f8b320","slug":"cm-idol-burnt-bjp-leaders-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम का पुतला जलाया, भाजपा नेता गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम का पुतला जलाया, भाजपा नेता गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। महराजगंज जिले के भाजपा सांसद पंकज चौधरी के खिलाफ जिला पंचायत
विज्ञापन
चुनाव में प्रदेश सरकार द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में भाजपा
कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रोडवेज तिराहे पर सीएम का पुतला दहन किया। पुतला
दहन के बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। उसके कुछ
देर के बाद निजी मुचलके पर उन्हें रिहा कर दिया।
शनिवार को सांसद प्रतिनिधि आशीष शुक्ला के नेतृत्व में तमाम भाजपा कार्यकर्ता रोडवेज तिराहे पर एकत्र हुए। सांसद प्रनिनिधि शुक्ला ने कहा कि सपा सरकार ने जिला पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर अध्यक्ष पद का चुनाव जीता है। अपने चहेतों को सीटों पर काबिज कराया है। प्रदेश में अराजकता का माहौल है।
पुलिस सरकार के इशारे पर कार्य कर रही है। जनता सपा सरकार से ऊब चुकी है। अगामी 2017 के विधान सभा चुनाव में कुकृत्यों का हिसाब लेगी। नगर अध्यक्ष राजन मिश्र व जीवन चौधरी ने कहा कि पुलिस प्रशासन जिस तरह से विफल है। उसका वह सब मनोयोग से विरोध करते है।
युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवांशु मिश्र व अजय उपाध्याय इस सरकार में आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। हर दिन हत्या, अपहरण, चोरी हो रही है। अपराधी खुले आम घूम रहे हैं। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया। पुतला फूंके जाने की खबर लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। बाद में निजी मुचलके पर रिहा भी कर दिया। इस मौके पर विष्णु भास्कर, प्रिंस, सत्येंद्र चौधरी, आशुतोष शुक्ला, सोनू मिश्रा, मनोज चौधरी आदि मौजूद रहे।
हाथ मलती पुलिस व खुफिया विभाग
बस्ती। मुख्यमंत्री का पुतला फूंके जाने से बेखबर पुलिस व खुफिया विभाग को जब जानकारी हुई तो हाथ-पांव फूल गये। कोतवाली पुलिस व खुफिया विभाग के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तबतक पुतला फुंक चुका था। आखिरकार अपनी खीझ मिटाने के लिए पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को कोतवाली ले आई। बाद में दबाव बढ़ने पर रिहा कर दिया।