फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   black out in rudhauli tahsil for three days

तीन दिन से रुधौली में ब्लैक आउट

Thu, 07 Apr 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
black out in rudhauli tahsil for three days
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। तहसील रुधौली क्षेत्र के ढाई लाख की आबादी पिछले तीन दिन से बिजली नहीं मिलने से बिलबिला रही है। क्षेत्र के लोग और व्यापारी वर्ग छटपटा रहे हैं। जनजीवन पूरी तरह ठप रहा। मोबाइल चार्ज कराने के लिए लोगों को भानपुर तहसील के गांवों में जाना पड़ा। 
विज्ञापन


सबसे अधिक प्रभावित बैंक सेवाएं रहीं। इन बैंकों में लगे जनरेटर भी जवाब दे गए। लोगों के घरों के इन्वर्टर बंद पड़ गए हैं। इस भीषण गर्मी में लोग बिजली बिना तड़प रहे हैं। रात जागकर बिताने के लिए मजबूर हो रहे हैं। नींद की भरपाई लोग दिन में कर रहे हैं। इसके चलते कई सरकारी कर्मियों को कार्यालय से अवकाश लेना पड़ा। बिजली किस कारण से नहीं आ रही है, यह बताने वाला कोई नहीं है। इसके चलते लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। मुख्य अभियंता सीपी गुप्त ने बताया कि ट्रांसमिशन लाइन में खराबी आ गई थी। ब्रेकर पोल को बदला जा रहा है, देर शाम तक लोगों को बिजली मिल जाएगी। 
विज्ञापन

 मंगलवार को सुबह नौ बजे बिजली गई तो लोगों का लगा कि अभी थोड़ी देर बाद आ जाएगी। जब काफी देर बात बिजली नहीं आई लोग परेशान होने लगे। बाद में विद्युत उपकेंद्र पर लोग पता करने के लिए जुटने लगे। बताया गया कि लाइन फाल्ट हो गई है, थोड़ी देर बाद आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब रात में भी लाइट नहीं आई तो लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा। इधर, बिजली विभाग के जिम्मेदार भी अपने मोबाइल को बंद कर ‘अंडरग्राउंड’ हो गए। विभाग के लोगों को समझ में ही नहीं आ रहा था कि फाल्ट कहां से है और वह उपभोक्ताओं को इसके बारे में क्या बताएं। फाल्ट होने से तहसील क्षेत्र के सैकड़ों गांव का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लोगों का गुस्सा इस बात का नहीं था कि उन्हें बिजली नहीं मिल रही है, बल्कि उनका गुस्सा उपकेंद्र पर बिजली रहने के बावजूद सप्लाई नहीं होने से रहा।


बुधवार को आयोजित तहसील दिवस में भी लोगों ने बिजली न मिलने की शिकायत की थी। इस पर पहले तो जेई लालबहादुर यादव ने कहा कि बुधवार को रात में सप्लाई जरूर मिल जाएगी। बृहस्पतिवार को उपभोक्ता उपकेंद्र पर जेई को तलाशते हुए गए तो पता चला कि वह मोबाइल बंद कर कहीं ‘अंडरग्राउंड’ हो गए हैं। उपभोक्ताओं को एसडीओ धर्मेंद्र अग्रवाल ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र की सप्लाई में पुन: खराबी आ गई है, जिसे ठीक कराने के लिए कर्मचारी भेजा जा रहा है। ठीक होने के बाद ही सप्लाई मिल सकेगी। क्षेत्र के वशिष्ठ कुमार पांडेय, राम केवल सिह, राम सुधि किसान, दिलीप गौड़, प्रदीप कुमार सिहं, पियूष ने बताया कि उपकेंद्र पर बिजली विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी के न रहने से सारी समस्याएं पैदा हो रही हैं। कोई बताने वाला नहीं हैं कि बिजली कब मिलेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed