फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Bike driver dies due to Bolero grip

बोलेरो की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत

Fri, 01 Feb 2019 12:42 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
बस्ती (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 01 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to Bolero grip
बोलेरो की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत - फोटो : अमर उजाला
बभनान (बस्ती)। अयोध्या जनपद में रिश्तेदार के यहां से घर लौटते समय एक युवक की बाइक में बोलेरो से टक्कर लग गई। इस हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अयोध्या जिला अस्पताल ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलने पर युवक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गौर थाना क्षेत्र के रानीपुर बाबू गांव निवासी अनिल चौहान (26) बुधवार को अपने मित्र पंचम वर्मा के साथ बाइक से बुआ के घर गए थे। देर शाम वापसी में ये लोग पैकोलिया थाना क्षेत्र के हर्रैया-बभनान मार्ग के परसा चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रही बोलेरो से टक्कर लग गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पैकोलिया पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी गई। सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद अनिल चौहान की हालत गंभीर देख अयोध्या जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। सीएचसी पहुंचे परिवार के लोग घायल को अयोध्या ले जा रहे थे कि रास्ते में ही अनिल की मौत हो गई। देर रात जब मौत की सूचना घर के अन्य लोगों को पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी कृता देवी का रो-रो कर बुरा हाल था, वहीं छह वर्षीय बेटा शिवम तथा चार वर्ष के सौरभ को कुछ समझ में नहीं आ  रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed