फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   art teacher appointed science examinor

आर्ट शिक्षक बना साइंस का परीक्षक

Thu, 31 Mar 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Mar 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
art teacher appointed science examinor
जीआरएस इंटर काॅलेज में बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन करते परीक्षक। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। बोर्ड परीक्षा की कापियों के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को परीक्षक नियुक्ति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी से मूल्यांकन केंद्रों पर अफरातफरी मची रही। बोर्ड ने आधे से अधिक ऐसे परीक्षकों की नियुक्ति कर दी जो उस विषय के ही नहीं हैं। आर्ट शिक्षक को साइंस जैसे विषय की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए लगा दिया गया। 
विज्ञापन


इसके चलते केंद्रों पर सुबह से ही अफरातफरी का माहौल रहा है। मूल्यांकन प्रभारियों का पूरा दिन बोर्ड की गलतियों को सुधारने में ही बीत गया। दूसरे दिन मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से दो से तीन घंटे विलंब से हुआ। परिणाम यह हुआ कि मात्र 23071 कापियों का ही मूल्यांकन हो सका। जबकि प्रत्येक दिन एक लाख से अधिक कापियों का मूल्यांकन करने का लक्ष्य बोर्ड द्वारा निर्धारित किया गया है। इसके लिए बोर्ड को जिम्मेदार बताया गया। सबसे खराब स्थिति राजकीय इंटर कॉलेज की रही। यहां पर तो फिजिक्स विषय के परीक्षक ही नहीं मिले। 100 के सापेक्ष मात्र 35 फिजिक्स विषय के परीक्षक ही मिल पाए। 
विज्ञापन


कापियों के मूल्यांकन के दूसरे दिन चारों केंद्रों पर सुबह से ही उप मुख्य और सहायक परीक्षक जुटना शुरू कर दिए। श्रीकृष्ण पांडेय स्कूल में तो मूल्यांकन के लिए कई महिला परीक्षक अपने छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर पहुंची थीं। इन लोगों को भी परीक्षक नियुक्ति की गलतियों का सामना करना पड़ा। हाईस्कूल की कापियों का मूल्यांकन चल रहे श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में 70 परीक्षकों के विषयों में संशोधन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन प्रभारी योगेश शुक्ल ने बताया कि मूल्यांकन के दूसरे दिन कुल 42 सौ कापियों का मूल्यांकन हुआ। मूल्यांकन प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार से मूल्यांकन में तेजी आएगी। इसी तरह सक्सेरिया इंटर कॉलेज में चल रहे हाईस्कूल के मूल्यांकन का कार्य भी विषय परीक्षकों के संशोधन कार्य करने के चलते बाधित रहा। यहां पर अफरातफरी का माहौल रहा। मूल्यांकन प्रभारी घनश्याम श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को 6500 कापियों का ही मूल्यांकन हो सका। यही स्थिति राजकीय इंटर कॉलेज मूल्यांकन केेंद्र की रही। 


यहां इंटर की कापियों का मूल्यांकन हो रहा है। मूल्यांकन प्रभारी हरिनंदन यादव ने बताया कि यहां पर फिजिक्स विषय के परीक्षकों की संख्या बहुत कम है। 100 के सापेक्ष 35 ही इस विषय के परीक्षक ही हाजिर हुए। बताया कि 150 से अधिक विषय परीक्षकों का संशोधन करना पड़ा। कुल 5883 कापियों का मूल्यांकन हो सका। राजकीय गर्ल्स इंटर में इंटर की कापियों के मूल्यांकन में संशोधन के कारण देरी हुई। 25 से अधिक परीक्षकों का संशोधन हुअा। मूल्यांकन प्रभारी उमेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 6518 कापियों का मूल्यांकन हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed