फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   arrest

आत्महत्या के लिए उकसाने में पति गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
arrest
अरेस्‍ट
बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव में विवाहिता को आत्म हत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन


रुधौली थाना क्षेत्र के पिपरा खुर्द गांव में 12 मार्च की भोर में अर्जुन शर्मा की पत्नी नीलम की लाश मकान के भुसैले में संदिग्ध अवस्था में पाई गई थी। उसके गले में फंसरी लगाने के निशान पाए गए थे।
विज्ञापन


इस मामले में दिवंगत नीलम की मां शोहरता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल वालों पर आरोप लगाया था कि उनके द्वारा लगातार उत्पीड़न से क्षुब्ध होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अर्जुन शर्मा पुत्र घुरहू, पति के भाई कृष्णचंद्र, बबलू और सास के विरुद्ध विवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने काफी प्रयास के बाद आरोपी पति अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया, मगर अन्य आरोपी अभी भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed