{"_id":"57a8caa34f1c1bb661ee49a9","slug":"accident-death-in-the-home-of-a-stranger","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर आए परदेशी की एक्सीडेंट में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर आए परदेशी की एक्सीडेंट में मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
Updated Mon, 08 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : demo
परसरामपुर थानान्तर्गत केशवापुर गांव के पास हाईवे पर देर रात करीब 11 बजे रोडवेज बस की चपेट में आकर साइकिल सवार 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। दुबई से हाल ही में घर आए राम नगर निवासी रामजी के हाईवे पार करते समय बस की चपेट में आ गए। एंबुलेंस की मदद से घायल को फैजाबाद जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सुबह जैसे ही इस घटना का समाचार मिला, परिवार में हाहाकार मच गया।
रामनगर के निवासी मुन्नीलाल के एकलौते पुत्र रामजी के चार बच्चे पूजा, आरती, बलवंत व सूरज हैं। बच्चों के अलावा पत्नी उर्मिला का रोते रोते बुरा हाल है। मां रह-रहकर बेहोश हो जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि रामजी साढ़े तीन साल दुबई में बिताकर पिछले ही महीने घर लौटे थे। उनकी बीजा अवधि खत्म हो गई थी। अगले माह 3 सितंबर को दोबारा जाने का बीजा मिला था। जब से वह घर आया था हंसी-खुशी का माहौल था। मगर एक झटके में सब कुछ बदल गया। पीएम के बाद शव का सरयू तट पर दाह संस्कार किया गया।