फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a youth died, doubt of murder

शौच के लिए गए युवक की सूखे कुएं में मिली लाश

Fri, 14 Jun 2019 12:18 AM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Fri, 14 Jun 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
a youth died, doubt of murder
रामपाल फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
भानपुर। घर से शौच के लिए निकले युवक की गांव के बाहर सूखे कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह गांव के चौकीदार व रिश्ते में युवक के चाचा रमेश यादव ने प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा को सूचना दी कि उसके भतीजे की लाश गांव के पास कुएं में पड़ी है। सूचना पर एसओ ने पहले चौकी इंचार्ज असनहरा योगेश सिंह को घटनास्थल पर भेजा और फिर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मौका मुआयना कर शव को कुएं से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को परिजनों ने बताया कि रामपाल (25) मंगलवार की रात करीब एक बजे बारात से लौटे थे। उसी समय उनके मोबाइल पर किसी का फोन आया। शौच की बात कह वह घर से निकल गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार सुबह घर से सौ मीटर की दूरी पर स्थित बगीचे के पास रामपाल का चप्पल और शौच के लिए लाया गया पानी का डिब्बा मिला। लेकिन रामपाल का सुराग नहीं मिला। तभी बृहस्पतिवार को बकरी चराने गए लोगों ने कुएं में लाश देखी। रामपाल का शव औंधे मुंह गिरा था। शव बाहर निकाले जाने पर सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान मिले। परिवार व गांव के लोगों ने रामपाल की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मां रमावती देवी व पत्नी मीरा का रो-रोकर बुरा हाल था। 
विज्ञापन


घर में सबसे बडे थे रामपाल
रामपाल दो भाई और दो बहनों में सबसे बडे़ थे। वह अपने दादा राम शब्द यादव के साथ गांव में अपनी मां रमावती देवी, भाई वीरेन्द्र और छोटी बहन शिवांगी के साथ रहते थे जबकि पिता अर्जुन यादव मुंबई में स्क्रैप (कबाड़) का काम करते हैं। रामपाल परसोहिया पड़ाव स्थित घर में जूता-चप्पल और रेडिमेड की दुकान चलाते थे। इंटर पास रामपाल का विवाह मझौवा लाल सिंह गांव की मीरा यादव से वर्ष 2011  में हुआ था। जिसका गौना 2014 में हुआ। रामपाल का डेढ़ वर्ष का बेटा आर्यन भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई : एसओ
घटना के बाबत प्रभारी निरीक्षक सोनहा शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि रामपाल के चाचा रमेश यादव ने गांव के बाहर कुएं में शव मिलने की सूचना दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed