फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a woman found hanged

रहस्यमय हाल में महिला की मौत, लटकी मिली लाश

Thu, 11 Apr 2019 11:26 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 11 Apr 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
a woman found hanged
demo pic
नगर बाजार (बस्ती)। क्षेत्र के रोझिया गांव की 32 वर्षीय महिला की बृहस्पतिवार दोपहर रहस्यमय हाल में मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि लगभग साढ़े 11 बजे छत की कुंडी में बंधे दुपट्टे के फंदे से बंधा शव लटका देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन

नगर थाने के कटरुआ ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम रोझिया निवासी जितेन्द्र राजगीर है, जो बृहस्पतिवार को वहीं पास के किसी गांव में दीवार बनाने गया था। पिता राम पियारे भैंस चराने गए थे। घर पर उसकी 32 वर्षीय पत्नी मीना अकेली थी। जितेन्द्र के अनुसार दोपहर के वक्त काम से आकर जब उसने खाना लाने के लिए आवाज दी तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कुछ देर इंतजार के बाद फिर बुलाने पर भी जब कोई आहट नहीं हुई तो उसने खिड़की के रास्ते अंदर देखा तो पैरों तले जमीन सरक गई।  परिवार के लोग आसपास के लोगों की मौजूदगी में उसे उतार कर अस्पताल ले जाने लगे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी। थाना प्रभारी अनिल कुमार के अलावा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार अभी तक आत्महत्या का प्रकरण प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम में यदि कोई संदेहास्पद रिपोर्ट आई तो पुलिस उस हिसाब से कार्रवाई करेेगी। हालांकि, किसी ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed