{"_id":"6b0c7eaf05a4c97ca2021f6d","slug":"another-accident-in-chauthar-within-24-hours-a-young-man-dies-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-152175-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चौथार में 24 घंटे में फिर हादसा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चौथार में 24 घंटे में फिर हादसा, युवक की मौत
विज्ञापन
भदोही-दुर्गागंज मार्ग के चौथार के पास रविवार की शाम सात बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सुनील उर्फ गोलू दूबे (30) निवासी लालीपुर की मौत हो गई।
घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौथार में 24 घंटे में यह दूसरी घटना हुई है।
प्रभारी निरीक्षक रामसरीख गौतम ने कहा कि लालीपुर निवासी सुनील दूबे बाइक से शाम को मोढ़ की तरफ जा रहे थे। चौथार के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक दो भाइयों में छोटा था। उसे दो बेटियां है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चौथार में शनिवार शाम को भी एक घटना में युवक की मौत हो गई थी। महीने भर में करीब 10 से अधिक लोग घायल हो चुके हंै।
विज्ञापन
हाईवे पर खड़ी बोलेरो में भिड़ा ट्रैक्टर, तीन घायल :
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के छतमी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में पीछे से टक्कर मार दी।
बोलेरो का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बोलेरो सवार सगे भाई दृश्य वर्मा (9) व राज वर्मा (15) और विशाल (21) घायल हो गए।
प्रयागराज के हंडिया पांडेपुर निवासी एक परिवार के लोग बोलेरो से मिर्जापुर के चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित धौरहरा गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान छतमी ओवरब्रिज पर बोलेरो रोककर पीछे से आ रहे अन्य लोगों का इंतजार कर रहे थे।
इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहा ईंट लदा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बोलेरो में भिड़ गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम पहुंचाया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रैक्टर और बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस की टीम दबिश दे रही है।