{"_id":"6b0c7dd79f70a5abda0c23db","slug":"rs-24445-returned-to-four-people-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-164837-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: चार लोगों को वापस कराए 24,445 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: चार लोगों को वापस कराए 24,445 रुपये
विज्ञापन
खानपुर। यूपीआई के जरिये साइबर ठगी के शिकार चार लोगों को खानपुर पुलिस ने राहत दिलाई है। साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से चारों पीड़ितों के खाते में कुल 24,445.18 रुपये वापस कराए गए हैं।
थाना प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि दरबेपुर निवासी संजीव कुशवाहा के साथ हुई ठगी में 75,485.98 रुपये होल्ड कराए गए, जिसमें से 15,196 रुपये वापस मिले। भैरोपुर निवासी पंकज राय के 59,959 रुपये होल्ड कराए गए, जिनमें से 3,396.18 रुपये खाते में वापस आए।
इसी तरह सत्येंद्र भारतीय की ठगी गई 6,269 रुपये की रकम होल्ड कराकर 5,050 रुपये वापस कराए गए। इटहां निवासी जयकिशन चौहान के 30,914.42 रुपये होल्ड कराए गए, जिनमें से 803 रुपये वापस मिले।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि चारों पीड़ितों ने ठगी के बाद साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।
इसके बाद साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 26 नवंबर को एमआरएम पोर्टल के माध्यम से धनराशि वापस कराई। कार्रवाई में कांस्टेबल अवनीश पटेल और महिला कांस्टेबल प्रियंका शुक्ला शामिल रहीं।