फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a mason found hanged

फोटो... अमरूद की डाल से लटका मिला राजगीर का शव

Mon, 16 Jul 2018 11:29 PM IST
basti
basti Updated Mon, 16 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
a mason found hanged
सालिगराम फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
दुबौलिया (बस्ती)। क्षेत्र के अशोकपुर गांव के 410 नंबर पुरवे के दक्षिण आम के बाग में 30 वर्षीय युवक का शव लटका देख सनसनी फैल गई। अमरूद की डाल में बंधे फंदे से लटके इस शव की गांव के ही सालिगराम के रूप में पहचान हुई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना करते हुए कुछ से साक्ष्य लिया। 
विज्ञापन

नायलान की रस्सी के फंदे में बंधे शव को कब्जे में ले रही पुलिस दस समय दंग रह गई, जब मृतक के दोनों हाथ भी रस्सी से बंधे पाए। सालिगराम महाराष्ट्र के नासिक में एक प्राइवेट कंस्ट्रक्शन कंपनी में राजगीर मिस्री के तौर पर काम करता था। जून महीने में रिश्तेदार के घर शादी में शामिल होने घर आया। परिवार के लोग बताते हैं कि रविवार रात वह खा-पीकर घर के बाहर चारपाई पर सोया। सुबह अमरूद के पेड़ से लाश मिली। प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट होगी।  
विज्ञापन

हाथ बांधने से उलझ गई मिस्ट्री 
गले में नायलॉन की रस्सी का फंदा देख किसी को उतनी हैरत नहीं हुई, जितनी मृतक के दोनों हाथ भी बंधे देखकर। इस स्थिति को देखकर हत्या की चर्चा जोर पकड़ने लगी। लेकिन ऐसा किसलिए हो सकता है, अभी इस बारे में कोई तथ्य सामने नहीं आया। मौके पर पहुंचे गांव व आसपास के लोग दबी जुबान पति-पत्नी में झगड़े की बात करते सुना गया। मगर शव देख पत्नी के करुण-क्रंदन ने हैरत में डाल दिया। मौजूद तमाम लोगों की आंखें नम हो गईं। किसी के भी समझ में यह नहीं आ रहा है कि दोनों हाथ किसने और क्यों बांधा होगा ? 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed