फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   हर्रैया कस्बे से गायब हुईं दो छात्राएं

हर्रैया कस्बे से गायब हुईं दो छात्राएं

Sun, 10 Sep 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
हर्रैया कस्बे से गायब हुईं दो छात्राएं
हर्रैया कस्बे से गायब हुईं दो छात्राएं
विज्ञापन


हर्रैया। कस्बे के अंबेडकर नगर और गांधी नगर की दो छात्राएं लापता हैं। हाई स्कूल की दोनों छात्राओं के परिवार के लोगों ने सगे संबधियों के यहां खोजबीन के बाद पुलिस को सूचना दी। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से डरे हैं। पुलिस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन लेने का प्रयास कर रही है।

अंबेडकर नगर निवासी दया शंकर और गांधी नगर वार्ड के मोहम्म्द वकील की बेटियां दोस्त हैं। दोनों कस्बे के एक विद्यालय में 10वीं में पढ़ती हैं। शुक्रवार रात को दोनों बिना बताए गायब हो गईं। घटना की जानकारी शनिवार भोर में परिजनों को हुई तो सभी ने सगे संबंधियों के यहां खोजबीन की। जब कुछ पता नहीं चला तो थाने पर गुमशुदगी की सूचना दी। गायब हुई किशोरियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो बेल जाने के बाद भी रिसीव नहीं हो रहा है। पुलिस सर्विलांस के जरिए दोनों का लोकेशन पता करने के प्रयास कर रही है। सूत्रों के अनुसार पहले दोनों का लोकेशन क्षेत्र के भवनापुर, सुकरौली गांव के टॉवर के समीप मिला जब तक परिवार के लोग वहां पहुंचे तो लोकेशन फैजाबाद बताने लगा। परेशान घर वाले दोनों को खोजने फैजाबाद जा रहे थे कि बाइक से गिरकर वकील घायल हो गए जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। अनहोनी की आशंका से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार पुलिस के भी रवैये से नाखुश है। घटना के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस दोनों को कोई सुराग लगाने में विफल है जबकि दोनों छात्राओं के मोबाइल स्विच अभी तक आन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed