{"_id":"593d43f94f1c1be1458b4574","slug":"91497187321-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस, कार की टक्कर, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस, कार की टक्कर, तीन की मौत
Updated Sun, 11 Jun 2017 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर रफ्तार के फेर में रविवार को तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर करीब 2.15 बजे तब हुआ जब एक लेन पर चल रही टूरिस्ट बस और कार आमने-सामने आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी महिला को सीएचसी के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक संसारीपुर के पास फोरलेन पर एक कार गोरखपुर से फैजाबाद की ओर जा रही थी। जबकि टूरिस्ट बस फैजाबाद की ओर से आ रही थी। हाइवे पर मेंटीनेंस के चलते भदावल के पास ही वाहन एक ही लेन पर चलाए जा रहे थे। अचानक बस और कार में भीषण टक्कर हो गई। कार उछल कर बस के पीछे हिस्से पर जा गिरी। कार में संतकबीर नगर के उस्का विधियानी गांव के मूल निवासी शैलेश राय (35 वर्ष) पत्नी कंचन राय (32) पुत्र अन्नत राय (12) व सास शशि राय थे। जो शारदापुरी कानपुर स्थित मकान के लिए अपनी कार से जा रहे थे। वहीं बस महाराष्ट्र के पर्यटकों को लेकर वाराणसी से नेपाल जा रही थी।
दुर्घटना में कार चला रहे शैलेश राय और बेटा अनंत राय तथा शशि राय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल कंचन राय को किसी तरह बाहर बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। तीनों के शव कार के अंदर फंसे थे पुलिस ने गैस कटर की मदद से बाहर निकाल थाने ले आई। दुर्घटना की सूचना पर घटनास्थल पहुंचे एसडीएम हरिश्चंद्र सिंह व सीओ एसएन सिंह की देखरेख में बचाव कार्य चला।
विज्ञापन
हाइवे पर डेढ़ घंटे प्रभावित रहा यातायात
हर्रैया। दुर्घटना के बाद हाइवे पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। गैस कटर से कार को काटकर शव बाहर निकाले गए। जिसके बाद हाइवे कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से बस व कार को हटाया तब स्थिति सामान्य हो सकी। दुर्घटना वाली बस के यात्रियों में अफरा तफरी रही। हादसे के बाद सभी सहम गए और बस छोड़कर एक किनारे जा पहुंचे। चिलचिलाती धूप में छांव की तलाश में कई महिलाएं खेतों में लगे पेड़ के नीचे बैठी रहीं। बाद में पुलिस ने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर सभी को बस्ती भेजा।