फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ट्रेन से कटी महिला की पहचान हुई

ट्रेन से कटी महिला की पहचान हुई

Sat, 23 Mar 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से कटी महिला की पहचान हुई
ट्रेन से कटी महिला की पहचान हुुई
विज्ञापन

पुरानी बस्ती क्षेत्र के करही गांव के चखनी पुरवा की उर्मिला थी
आत्महत्या के कारणों का पता नहीं, होली के दिन हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मानिकचन्द। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के चैनपुरवा ओवरब्रिज के नीचे होली के दिन ट्रेन से कटकर 42 वर्षीय मृत महिला की पहचान शनिवार को पुलिस ने करा ली है। महिला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के करही गांव के चखनी पुरवा की उर्मिला थी, जो घर से होली के दिन दोपहर में निकली थी।
उक्त क्षेत्र में होली के दिन दोपहर में ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। ट्रेन के गार्ड की सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और उसे जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया। शनिवार को मृतका के पति महंगी लाल थाने पर पहुंचे और पुलिस उन्हें लेकर मोर्चरी गई, जहां उन्होंने उसकी शिनाख्त उर्मिला के रूप में की है।
विज्ञापन

पति के अनुसार 21 मार्च को उनकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई। उसे तमाम रिश्तेदारों व अन्य स्थानों पर तलाश किया, मगर उसका कहीं पता नहीं चला। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने उक्त मृतक महिला के बारे में जानकारी दी, जिस पर शनिवार को महंगी वहां पहुंचे। महिला के आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार राय ने बताया कि मृत महिला की शिनाख्त हो गई है। मृतका के परिवार के महंगीलाल ने उसकी पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed