फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अलाव में धमाका,सात बालक झुलसे

अलाव में धमाका,सात बालक झुलसे

Sun, 17 Feb 2019 10:51 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 17 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
अलाव में धमाका,सात बालक झुलसे
पटाखा प्रिव्यू - फोटो : SELF
गौर (बस्ती)। क्षेत्र के हलुआ बाजार में रविवार दोपहर बाद अलाव तापते समय धमाका हो गया, जिसकी चपेट में आकर गांव के सात बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हलुआ बाजार की बाग के पास कुछ बच्चे फेंके हुए बुझे पटाखे इकट्ठा करके दिन के करीब तीन बजे अलाव बनाकर तापने लगे। तभी उसमें से विस्फोट होने लगा। इससे हलुआ निवासी अभिषेक (12) पुत्र राम सूरत, अंशिका (9) पुत्री राम नेवास, गरिमा (8) पुत्र हनुमान, अयान (4) पुत्र गुलाम हुसैन व अंजली (6) प्रियांशु (4) आकाश (8) पुत्र लालजी आदि गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

लगातार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन धुआं इतना तेज था कि लोग समझ नहीं सके कि हुआ क्या है। प्रत्यक्षदर्शी रामचंद्र वर्मा व रामजन्म ने बताया काफी देर बाद लोगों को मासूम बच्चों के झुलसने की जानकारी हुई। फौरन उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां एंबुलेंस बुलाकर गौर सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। 13 फरवरी को कस्बे में बारात आई थी। जिसमें फोड़े गए पटाखे पास के गड्ढे में फेंक दिए गए थे। इससे पहले दो नवंबर 2018 को बभनान कस्बे के लक्ष्मी बाई नगर वार्ड में भी पटाखे के धमाके से तीन वर्षीय शाहिदा की जान चली गई थी। जबकि कई लोग झुलस हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed