फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मुंडेरवा थाने से भागा अपराधी गिरफ्तार

मुंडेरवा थाने से भागा अपराधी गिरफ्तार

Mon, 25 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मुंडेरवा थाने से भागा अपराधी गिरफ्तार
मुंडेरवा थाने से भागा अपराधी गिरफ्तार
विज्ञापन


बस्ती।
मुंडेरवा थाने से होमगार्ड को धक्का देकर भागे बदमाश को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोबारा धर दबोचा। संतकबीरनगर के खलीलाबाद निवासी इजराइल उर्फ मक्कल सोमवार को अहरा मोड़ के पास हत्थे चढ़ गया। उसके पास से चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो दंग रह गई।
शनिवार रात को उसे पूछताछ के लिए मुंडेरवा थाने लाया गया था। मगर रविवार की तड़के वह पेशाब करने जाने के बहाने होमगार्ड को धक्का देकर भाग निकला था। होमगार्ड के शोर मचाने पर एसआई, दीवान और कुछ सिपाहियों ने पीछा तो किया लेकिन कामयाब नहीं हुए। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि उसके बारे में पूरा रिकॉर्ड खंगाला गया तो पता चला कि वह मुंडेरवा थाने का वारंटी भी है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आपराधिक इतिहास
2001 में चोरी व संपत्ति नुकसान पहुंचाने का मुकदमा
2006 में धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे
2012 में चोरी मामले में गिरफ्तारी हुई थी,माल बरामद
2013 में जाब्ता फौजदारी में निरुद्ध किया गया
2013 में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई
2014 में एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया
2015 में चाकू के साथ गिरफ्तार हुआ था
2015 में खलीलाबाद कोतवाली में चोरी का केस

कोतवाली कांड : पुष्कर समेत पांच ने किया सरेंडर, सभी को जेल
बस्ती।
कोतवाली प्रकरण में आरोपी भाजपा नेता पुष्कर मिश्र समेत पांच ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत की तरफ से अभियोजन अधिकरी ने सभी की अद्यतन रिपोर्ट कोतवाली के एसएचओ से तलब की है। इनकी जमानत पर सुनवाई 27 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता को कोतवाली से जबरन छुड़ाने के मामले में नामजद पुष्कर मिश्र की समर्पण अर्जी मंजूर होने के बावजूद वह काफी टालमटोल करते रहे। इनके अलावा वरुण पाण्डेय, अनिल पाण्डेय, अर्पण श्रीवास्तव चंदन और अजय यादव कोर्ट ने भी सरेंडर कर दिया। इनमें अर्पण श्रीवास्तव व अजय यादव कोतवाली कांड के साथ ही तत्कालीन एपीएन प्राचार्य की तरफ से दर्ज कराए गए मुकदमे में भी आरोपी हैं। इन दोनों मुकदमे में इन दोनों ने सरेंडर किया। पुष्कर सहित सभी पांचों आरोपियों की जमानत पर 27 को सुनवाई होगी।
नौ सितंबर को एपीएनपीजी कॉलेज के गेट पर ताला लगाने को लेकर हुए हंगामे के बाद पहुंची पुलिस ने छात्रसंघ अध्यक्ष आदित्य तिवारी कबीर और आलोक शुक्ल को हिरासत में ले लिया। दोनों को कोतवाली ले जाने के बाद कुछ भाजपा नेताओं ने कोतवाली पहुंचकर जमकर तांडव मचाया था। संतरी के साथ मारपीट करने, कुर्सी मेज उलट-पलट देने और पुलिस अभिरक्षा से दोनों को छुड़ा ले गए थे। इसमें कोतवाली थाने के दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है।
कबीर और आलोक की जमानत
जिला जज एके पुण्डीर ने सोमवार को छात्र नेता आदित्य तिवारी कबीर और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। जिला जज ने आलोक को कोतवाली और कबीर को कोतवाली के साथ ही तत्कालीन प्राचार्य की तरफ से दर्ज कराए मुकदमे में जमानत मंजूर कर लिया। दोनों की तीस-तीस हजार रुपये के बंधपत्र सहित दो-दो जमानतदार देने होंगे।

सोनहा क्षेत्र के दो गांव में चोरी

सोनहा।
थाना क्षेत्र के रामपुर मुड़री गांव में बीती रात चोरों ने नकब लगाकर एक घर का सारा कीमती सामान चुरा लिया। परिवार के मुखिया इश्तियाक को सुबह चोरी की जानकारी हुई। ग्राम प्रधान मोहन जायसवाल ने बताया की इश्तियाक के घर मे बीती रात को अज्ञात चोरों ने नकब काटकर चोरों ने चोरी कर ली है। सौ नंबर पर सूचना के बाद पुलिस पहुंची और पूछताछ की।
इसी थाना क्षेत्र के खैरा गांव के एक घर में भी चोरी हुई है। अमरौली शुमाली टोला रामनगर में दिन में ही मोबाइल चोरी को लेकर हो-हल्ला मचा। जब ज्यादा शोर हुआ तो चोर ने वह मोबाइल अरहर के खेत में फेंक दिया। जिसे चिरैयाडाड़ गांव के घिसायावन की घास काटने गई पुत्री को मिला। प्रभारी निरीक्षक श्रीनाथ यादव ने बताया कि चोरी की सूचना पर जांच कराई जा रही है। लेकिन लिखित तहरीर नहीं मिली है।

बालिका से दुष्कर्म का प्रयास, मुकदमा

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में दस वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपी की धरपकड़ का प्रयास कर रही है।
गोण्डा जिले का एक परिवार पुरानी बस्ती थाने के एक गांव में रहता है। आरोप है कि रविवार को दोपहर गांव का अंगद वादी की बेटी को बहलाकर घर में ले गया, रेप की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर वह भाग निकला। एसओ अनिल कुमार दूबे ने बताया कि दुष्कर्म, पॉक्सो और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर महिला एसआई मीरा चौहान को तफ्तीश सौंपी गई है।


मलौली गोसाईं में रास्ते को लेकर मारपीट

विक्रमजोत।
छावनी क्षेत्र के मलौली गोसाईं में पूजा पंडाल के सामने से मातमी जुलूस के लिए रास्ते को लेकर रविवार रात दो समुदायों में विवाद शुरू हुआ। इस दौरान हुई मारपीट में कुछ लोगों ने राजू गुप्ता, दूधनाथ को पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने मलौली गोसाईं के सद्दाम और लोले को हिरासत में ले लिया। मगर सोमवार दोपहर क्षेत्रीय लोगों ने आपसी सूझ-बूझ से सुलह करा दी। इसमें ग्राम प्रधान त्रिवेणी पटवा, रविंद्र सिंह बीडीसी, मिर्जा इल्तिफान हुसैन, हब्बीउल्लाह, नरेंद्र पांडे भूपेन्द्र सिंह, प्रेमबाबू आदि की मौजूदगी में आपसी सहमति बनी। एसओ महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि गांव में नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed