फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   पशु तस्कर भागे, ट्रक चालक, खलासी समेत तीन दबोचे

पशु तस्कर भागे, ट्रक चालक, खलासी समेत तीन दबोचे

Mon, 07 Aug 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
पशु तस्कर भागे, ट्रक चालक, खलासी समेत तीन दबोचे
मानिकचंद (बस्ती)। मुखबिर की सटीक सूचना से सक्रिय हुई पुलिस ने 77 गोवंशियों को कटने से बचा लिया। तस्कर भाग निकले लेकिन ट्रक चालक व खलासी समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती थाना पुलिस को यह कामयाबी सोमवार को हाइवे के चैनपुरवा ओवर ब्रिज व बलिया बक्सर ढाबे के पास मिली। दो ट्रकों 77 गाय व बछडे़ तस्कर ले जाते समय पुलिस के शिकंजे में फंस गए। थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती ने बताया कि पकड़े गए लोग गाजीपुर निवासी अरविंद यादव, बलिया निवासी उमेश यादव और छोटू यादव पर पशु क्रूरता अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बताया कि दोनों ट्रकों से पशुओं का उतार कर राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में लाया गया। पशुचिकित्साधिकारी डा. अभिषेक मिश्रा, विजय कुमार श्रीवास्तव, डा. रामप्रकाश सचान ने सभी गोवंशीय पशुओं की जांच और इलाज की। एक पशु की मौत हो गई थी जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ सिटी पवन कुमार गौतम व थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने गायों के रखने व संरक्षण के लिए गौशाला भेजवाने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर स्थानीय पशुपालकों में आधार कार्ड, नाम, पता व गाय के साथ फोटो खींच कर बांट दिया गया। पशुपालकों से कहा गया कि यह आपको किराये के रूप में दी जा रही है। आवश्यकता पडने पर वापस ले ली जाएगी, जिसको कानूनी रूप से ही सुपुर्द किया जा रहा है।

गोवंशीय पशुओं की बरामदगी की खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। जानकारी होते ही हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों की भीड़ पॉलिटेक्निक परिसर पहुंच गई। पुलिस प्रशासन को भीड को संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंच के ब्लाक अध्यक्ष लक्ष्मण चौरसिया, घनश्याम प्रजापति, कमेंद्र चौहान, कृष्ण कुमार शर्मा ने पशुपालकों को इन्हें न बेचने की हिदायत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed