फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   35 houses turn to ashes

रुधौली के दसिया में 35 घर जले

Mon, 25 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
35 houses turn to ashes
मुसहा गांव में आग में सब कुछ बर्बाद हो गया। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आग का कहर जारी है। रुधौली, हर्रैया, पैकोलिया, दुबौलिया, वाल्टरगंज आदि थाना क्षेत्रों में आग की घटनाओं ने ग्रामीणों को खूब परेशान किया। आग के तांडव से हर ओर चीख पुकार मची रही। कहीं दमकल की मदद से तो कहीं ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार, रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया गांव में सुबह 11 बजे लगी आग से 35 घर जल गए और एक मवेशी भी जिंदा जल गया। फायर ब्रिगेड और गांव वालों के अथक प्रयास के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया गया। एसओ रुधौली अखिलेश सिंह घटना स्थल पर फायर ब्रिगेड की दूसरी गाड़ी लेकर पहुंचे। बगल के गांव धोबहवा की तरफ आग बढ़ती इससे पहले गांव वालों ने ट्रैक्टर से खेतों की जुताई कर और पंपसेट से पानी चलाकर आग को रोक लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, दसिया पड़ारिया दत्तू सिवान में गेहूं के डंठल जलाते समय दसिया गांव में आग पहुंच गई। इसमें दलित सोमई, दुर्बली, जगबली, तुलसीराम, दयानंद, परमानंद, रामबरन, रामआसरे, दयाबोध, रामसुभग, जवाहरलाल, गंगाराम, रामबेलास, लालबहादुर, लालबली, लक्ष्मण, रामभजन, रतिराम, किशनलाल, मुनिलाल, जयराम, नंदलाल, राममनोहर, विक्रम, बृजेश, दशरथ कहार, बरसाती, छोटकन दयाराम, राजबली, सेवक के घर जल गए। आग में रामदीन मौर्य की भैंस झुलसकर मर गई। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार, थाना क्षेत्र के मुसहा गांव में क्रेशर से गुड़ पकाते समय लगभग दर्जन भर लोगों की घारी चरनी तथा भुसैला जल गया। आग की चपेट में आने से एक भैंस व पड़िया जलकर मर गई है। मुसहा गांव के गोपाल के क्रेशर पर गांव के ही सदानंद पुत्र राम अधार गुड़ पका रहे थे। दोपहर दो बजे हवा के झोंके से आग लग गई। आग उनके भाई राम वृक्ष की घारी में पहुंच गई। उसमें बंधी एक भैंस और पड़िया को लोग निकाल नहीं सके, जिससे वह झुलसकर मर गई।

आग में गांव के जैसराम पुत्र भगवती, सदानंद पुत्र राम अधार, राजेंद्र, वीरेंद्र पुत्रगण बृजपाल, रामसरन पुत्रगण राम अवध राम चंदर पुत्र गुरदीन तथा गोपाल की घारी, चरनी, भुसैला आदि जल गए हैं। एक घंटे बाद दमकल और ग्रामीणों की मेहनत से आग बुझाई जा सकी। लेखपाल दिनेश चंद पांडेय, बब्बन पांडेय, राम निहाल यादव पहुंच गए थे। पैकोलिया थाने के एसआई जंग बहादुर यादव मय फोर्स डटे  रहे। डॉ. इबरार अहमद पशुधन प्रसार अधिकारी हर्रैया ने मौके पर पहुंच कर मृत भैंस और पड़िया का पोस्टमार्टम किया।


दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, बेमहरी गांव के सीवान में शार्ट सर्किट से लगे आग में तकरीबन सौ बीघे में मौजूद डंठल, गंगा सिंह का एक बीघा गन्ना, राकेश सिंह का पंपसेट जल गया। गांव वालों ने आग बुझाई। इसी प्रकार नरायनपुर में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। सतर्कता बरतते हुए ग्रामीणों ने आग बुझा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed