{"_id":"59441fd04f1c1b7d0a8b4568","slug":"31497636816-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैली के काली मंदिर पर महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैली के काली मंदिर पर महिलाओं का हंगामा
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैली के काली मंदिर पर महिलाओं का हंगामा
बस्ती।
कोतवाली थानाक्षेत्र के कैली गांव में काली माता को पूजा चढ़ाने को लेकर महिलाओं में जमकर विवाद हुआ। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहीं महिलाओं को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार कैली गांव निवासी रामकरन ने चंदा एकत्र कर गांव में काली जी के मंदिर का निर्माण शुरू कराया। एक-एक हजार रुपये चंदा तय हुआ। मगर जिसने हजार से कम देने की कोशिश की उसका चंदा राम करन ने वापस करा दिया। शुक्रवार को कुछ महिलाएं जैसे ही काली मंदिर पर पूजा करने पहुंचीं, रामकरन की बेटी सीमा व पत्नी पहुंच गई। आरोप है कि दोनों अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पूजा के सामान हटाने लगीं।
विवाद बढ़ने पर ग्राम प्रधान रामजी पहुंच गए। उन्हें शांत कराने की भरसक कोशिश की लेकिन किसी ने उनकी बात को तवज्जो नहीं दी। तब पुलिस को सूचना दी गई। महिला पुलिस के पहुंचने पर भी सीमा हटने को तैयार नहीं हुई, तो उसे व उकसा रहीं कुछ अन्य महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। इसके बाद मंदिर पर पूजा-पाठ शुरू हुआ। कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।