फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   30 huts and turn to ashes, 7 goats burnt alive

आग से 30 झोपड़ियां राख, सात बकरियां मरीं

Sat, 23 Apr 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Apr 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
30 huts and turn to ashes, 7 goats burnt alive
आग को बुझाते गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। जिले में कई जगहों पर लगी आग में 30 झोपड़ियां राख हो गईं। उनमें रखा सामान भी जल गया। ई मवेशिश्‍ाां के जिंदा जल जाने की सूचना है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार, हर्रैया थाने के गोभिया गांव में आग लगने से 22 घर जलकर राख हो गए और सात बकरियां जिंदा जल गईं। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


एक घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार,  शुक्रवार को दिन में 12 बजे अचानक गांव के असलम की झोपड़ी अचानक जलने लगी। देखते ही देखते उसमें बंधी सात बकरियां जिंदा जल गईं। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन


गांव के आशिक, मल्लू, हुसैन, सैयद अली, हैदर, याद मोहम्मद, शहजात, मन्नन, शौकत, कयूम, फारून, जाबिर, लाला, गोली, अबरार, मो इस्लाम, सर्बर अली, मुराद अली, आजाद की झोपड़ी जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। लोग अपने अपने घरों की सुरक्षा में जुट गए। लगभग एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की देरी के चलते गांव के लोगों ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार,। थाना क्षेत्र के नयकापार बिरतिहा गांव में शुक्रवार दोपहर को गांव की झाड़ी  में अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग विकराल रुप धारण कर लिया। गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं गांव वालों के सहयोग से आग को बुझाया गया। जिससे नुकसान होने से बच गया। 

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, परशुराम पुर थाना क्षेत्र के सेहरिया गांव में आग से पांच झोपड़ी जलकर राख हो गई। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के सेहरिया गांव में दिन में 11 बजे लगी आग में पांच लोगों की झोपड़ियां जल गईं। आग मंगरे यादव के घर से  लगी, इनका दो सेट प्रोजेक्टर टीवी, वीडियो  कैमरा, कपड़ा. राशन आदि जल गया।  रामसमुझ का 40 हजार नकदी, जरूरी काग़जात, कपडे़ आदि जल गए। संचित दर्जी की सिलाई मशीन, ग्राहकों के कपडे़ दैनिक उपयोग की चीजें जल गईं। जानकी प्रसाद तथा राम गरीब की झोपड़ी में रखी जरूर चीजें बर्बाद हो गईं। आग पर काबू पाने के लिए गांव वालों ने पंपसेट का सहारा लिया।


आग की चपेट में आतेे-आते बचा कस्बा
रुधौली। कस्बा आग की चपेट में आते आते बच गया। ग्राम गिधार के सिवान में डंठल फूंकने से लगी आग तेज हवाओं के कारण ग्राम सेखुइया से रूधौली कस्बे के पीछे खलंगा टोले के उत्तर पश्चिम सिवान तक पहुंच गई। ग्रामीण बाल्टी एवं अन्य साधनों से पानी पहुंचा कर आग बुझाने में लग गए। तब तक आग ग्राम थरौली की तरफ बढ़ने लगी। डर के मारे भारतीय स्टेट बैंक शाखा बंद कर सभी कर्मचारी बाहर निकल आए। कस्बे के कई लोगों ने रसोई गैस सिलिंडर घर से बाहर निकाल कर रख दिया। कस्बे की अधिकतर दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं। महिलाएं और बच्चे भयभीत हो गए। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अगुवाई में फायर बिग्रेड और ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed