फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   3 theives caught

चोरी के माल समेत तीन नाबालिग गिरफ्तार

Fri, 16 Mar 2018 10:41 PM IST
basti
basti Updated Fri, 16 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
3 theives caught
crime shimla
रुधौली। 
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार देरशाम चोरी के आरोप में तीन नाबालिगों को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित केशवापुर गांव में करीब एक माह से चोरी के मामले में संलिप्त तीनों से पूछताछ में सामान भी बरामद हो गया।

 संतकबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के प्रवेश यादव रुधौली थाना क्षेत्र के केशवापुर गांव में कपड़े की दुकान चलाते हैं। चार फरवरी की रात चोरों ने उनकी दुकान से 50 साड़ी, 15 जींस और कुछ जैकेट सहित दुकान में रखे 20 हजार नकद उड़ा दिए। पीड़ित प्रवेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। छानबीन के दौरान ही पीड़ित दुकानदार ने कुछ लोगों पर शक जताया। बृहस्पतिवार की शाम सूचना पर केशवापुर गांव में पूरी टीम के साथ एसआई योगेंद्रनाथ, दिनेश यादव गांव के रामहित के चाय की दुकान पर पीड़ित के साथ पहुंच गए। जहां तीनों ने चोरी के ही कपड़े पहने मिले। दुकानदार प्रवेश ने कपड़ों को पहचान लिया। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद चोरी में इस्तेमाल सब्बल सहित अन्य सामान भी बरामद हुआ। तीनों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed