{"_id":"6b09df861acf67261406e86e","slug":"cyber-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-166804-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साइबर ठगों ने जिला परिषद के बैंक खाते से निकाले 98 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साइबर ठगों ने जिला परिषद के बैंक खाते से निकाले 98 लाख रुपये
Sat, 28 Nov 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद कार्यालय। संवाद
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। प्रदेश भर में पंचायती राज विभाग के खाते अब जिला परिषद भी साइबर ठगों के निशाने पर आ गए है। शातिर साइबर ठगों ने जिला परिषद के पंजाब नेशनल बैंक में संचालित खाते से 98 लाख रुपये की बड़ी रकम निकाल ली है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना उच्च मुख्यालय को भेज दी है। बैंक प्रबंधन ने सोमवार तक पूरी रकम वापस खाते में क्रेडिट करने का भरोसा दिलाया है। गौरतलब है कि हरियाणा के विभिन्न जिलों में पंचायती राज विभाग के सरकारी खातों से साइबर ठगी के जरिये करोड़ों रुपये निकाले जाने के बड़े घोटाले के बाद प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया था।
इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए एसआईटी ने चार विशेष टीमें बनाई हैं। ये टीमें संदिग्ध बैंक खातों, फर्मों के दस्तावेजों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की कड़ियों को आपस में जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि ठगों ने सरकारी पैसा हड़पने के लिए बैंकों में बोगस व फर्जी फर्मों के नाम से खाते खुलवाए थे।
अब यमुनानगर जिला परिषद के खाते से 98 लाख रुपये निकाले जाने के बाद एसआईटी ने अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यमुनानगर के खाते से निकाली गई 98 लाख रुपये की राशि किन-किन फर्जी फर्मों के खातों में ट्रांसफर की गई और इस पूरे खेल के पीछे कौन-कौन से मास्टरमाइंड व बैंक कर्मी शामिल हैं।
मुख्यालय को भेजी रिपोर्ट
इतनी बड़ी वित्तीय सेंधमारी का पता चलते ही जिला परिषद के अधिकारियों ने आनन-फानन में खाते की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री खंगाली और बैंक अधिकारियों से जवाब-तलब किया। विभाग के स्तर पर सभी आवश्यक दस्तावेज जुटाकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है।
पंजाब नेशनल बैंक के खाते से साइबर सेंध लगाकर 98 लाख रुपये निकाले गए हैं। विभाग की ओर से मुख्यालय को सूचित कर दिया गया है। बैंक अधिकारियों से भी इस संबंध में लगातार बातचीत जारी है। -ब्रह्म प्रकाश, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद।
बैंक अधिकारियों पूरी रकम जल्द ही लौटाने का भरोसा दिलाया है। बैंक की ओर से सोमवार तक 98 लाख रुपये की राशि दोबारा खाते में जमा कराने का आश्वासन दिया गया है। - रमेश ठसका, चेयरमैन, जिला परिषद।