फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बंजरिया फार्म में करंट से दो मालियों की मौत

बंजरिया फार्म में करंट से दो मालियों की मौत

Mon, 24 Jun 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
बंजरिया फार्म में करंट से दो मालियों की मौत
फोटो...
विज्ञापन

बंजरिया फार्म में करंट से दो मालियों की मौत
पेड़ों की टहनियां काटते समय हुआ हादसा, हाईटेंशन लाइन से छू गई लोहे की सीढ़ी
नगर थाने के बंजरिया गोटवा संतति उद्यान की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
नगर बाजार(बस्ती)। राजकीय संतति उद्यान (कृषि विज्ञान केंद्र) बंजरिया गोटवा में सोमवार की सुबह करंट लगने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। दोनों केंद्र पर माली के पद पर कार्यरत थे। परिसर में स्थित पेड़ों की टहनियां काटते समय ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में लोहे की सीढ़ी के संपर्क में आने से हादसा हुआ।
बंजरिया फार्म में करंट से मौत की सूचना मिलते ही मौके पर दोनों के परिवार और गांव से काफी लोग पहुंचे। लोगों की बढ़ती भीड़ और आक्रोश को देखते हुए क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह, नगर व कप्तानगंज थाने की फोर्स लेकर पहुंचे। तहसीलदार पवन कुमार जायसवाल ने मयफोर्स मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन

नगर थाना क्षेत्र के नचना (रेहरवा) के रहने वाले 35 वर्षीय रमेश पुत्र राम उजागिर व कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चितरगढ़िया (भरटोलवा) के रहने वाले 48 वर्षीय कीले पुत्र राम अचल राजकीय संतति उद्यान बंजरिया (गोटवा) में बतौर माली कार्यरत थे। मंगलवार की सुबह 8:30 बजे दोनों लोहे की पहिया लगी सीढ़ी लेकर उद्योग केंद्र में लगे पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई करने निकले। इसी बीच पेड़ों के बीच से गए हाईटेंशन तारों में लोहे की सीढ़ी छू गई। दोनों सीढ़ी पर गिर गए। थोड़ी दूर पर काम कर रहे अन्य मजदूरों की नजर जैसे ही पड़ी, शोर मचाने लगे। आसपास काम कर रहे दूसरे मजदूर भी दौड़कर पहुंचे लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed