{"_id":"5d0e6c3a8ebc3e47db700c93","slug":"156122628120-basti-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में एसपी पहुंचे गौर थाने, जांचे रिकॉर्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
औचक निरीक्षण में एसपी पहुंचे गौर थाने, जांचे रिकॉर्ड
विज्ञापन
फोटो
निरीक्षण में एसपी पहुंचे गौर थाने, जांचे रिकॉर्ड
हर दिन फरियादियों की शिकायत दर्ज करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गौर। कानून व्यवस्था के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने गौर थाने का औचक निरीक्षण किया। यहां सब कुछ ठीक ठाक मिला। फरियादियों के मामले में दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने थाने के निरीक्षण क्रम में कार्यालय का जायजा लिया। जहां सब कुछ ठीक-ठाक मिला। आगंतुक रजिस्टर की जांच करते हुए कहा कि प्रतिदिन थाने पर आने वाले फरियादियों का प्रार्थना पत्र अंकित होना चाहिए। इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि भीड़भाड़ वाले कस्बे में हर हाल में भ्रमण कर शांति व्यवस्था कायम रखें। वाहनों की सघन तलाशी करें साथ ही बैंक परिसर की भी जांच करें। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से गठित एंटी रोमियो को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। कंप्यूटर कक्ष में फीडिंग का अवलोकन भी किया। एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन का काम ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था अमन चैन कायम रखना है। यदि कोई व्यक्ति अपराध करता है या अपराध को बढ़ावा देता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। भू माफिया को भी चिह्नित कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।