फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रैजल में 2000 के पेड़ के लिए 16 के फूटे सिर

रैजल में 2000 के पेड़ के लिए 16 के फूटे सिर

Mon, 27 May 2019 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
रैजल में 2000 के पेड़ के लिए 16 के फूटे सिर
फोटो
विज्ञापन

आम के पेड़ पर कब्जे के लिए शनिवार की रात दो पक्षों में हुई मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
कप्तानगंज। बंजर जमीन पर लगा आम का पेड़ सूख गया था। पेड़ पर कब्जेदारी के लिए शनिवार की रात क्षेत्र के रैजल गांव में लाठी-डंडे से दो पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इसमें 16 लोग घायल हुए। सभी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। लकड़ी की कीमत बमुश्किल दो हजार रुपये बताई जा रही है।

गांव में बंजर जमीन व उसमें लगे पेड़ों को लेकर देवनारायण उपाध्याय व राजाराम आदि में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। देव नारायण उसे पैतृक संपत्ति बताते हैं तो विपक्ष के लोग बंजर। शनिवार को पेड़ काटने को लेकर लोगों में कहासुनी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच तय कराया कि जब तक राजस्व के अभिलेखों से प्रमाणित न हो जाए कि जमीन पर किसका मालिकाना हक है तब तक कोई उस जमीन पर नहीं जाएगा, लेकिन देवनारायण की तरफ से पेड़ काटा जाने लगा। यह ओमप्रकाश पक्ष को नागवार गुजरा। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई जिसमें 16 लोगों को चोट लगी। एक पक्ष से देवनरायन व रामकृष्ण तथा दूसरे पक्ष से कुमारी व वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद से गांव में तनाव है। थाना अध्यक्ष सरोज शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed