{"_id":"59a301a14f1c1ba1248b4724","slug":"151503855009-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी से चोरी गाड़ी कुशीनगर में बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छावनी से चोरी गाड़ी कुशीनगर में बरामद
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी से चोरी गाड़ी कुशीनगर में बरामद
विक्रमजोत।
छावनी थाना क्षेत्र के सिरौली बाबू गांव के सामने निजी दूर संचार कंपनी में चलने वाली गाड़ी शनिवार की रात चोरों ने गायब कर दिया। सुबह जब कंपनी के इंजीनियर रविंद्र दीक्षित की नींद खुली तो गाड़ी गायब देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसे छावनी पुलिस ने आसपास के सभी संबंधित थानों में इसका प्रसारण किया। एसआई हरीश सिंह के अगुवाई में गाड़ी खोजने में जुटी टीम को दस बजे जीपीएस सिस्टम से लोकेशन मिली। पता चला कि गाड़ी कुशीनगर जिले के कसया थाने में मौजूद है। इसे जांच के दौरान पुलिस ने रात में ही धर दबोचा। गाड़ी के साथ वाहन चोर गैंग के तीन बदमाश में पकड़े गए हैं।
थानाध्यक्ष छावनी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि गाड़ी निजी दूर संचार कंपनी के इंजीनियर ने जुड़ईपुर महराजगंज थाना हर्रैया निवासी रामजीत चौधरी से अनुबंधित की थी। वाहन स्वामी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही गाड़ी यहां मंगा ली जाएगी। जबकि पकड़े गए बदमाशों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। कहा कि अंदेशा है कि यह बदमाश गाड़ी चुरा कर नेपाल में बेचते हैं। फिलहाल, पूछताछ में सब कुछ सामने आयेगा।
इलाहाबाद में लूट लिया बस्ती का ट्रक
बस्ती।
इलाहाबाद गिट्टी लाने गए चालक को बंधक बनाकर बदमाशों ने ट्रक लूट लिया। चार-पांच घंटे बाद उसे प्रतापगढ़ जिले के सिपार महेरी के पास धक्का देकर भाग गए। कुछ समय बाद होश आने पर चालक ने अपने वाल्टरगंज थाने के श्रीपालपुर निवासी ट्रक मालिक अमित चौधरी को खबर की। अमित ने बताया कि कि संबंधित थाने में तहरीर दी है लेकिन अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
बकौल अमित शनिवार की रात लगभग 12 बजे के उनका ट्रक यूपी 51/एटी/2639 थाना मऊआइमा क्षेत्र में पहुंचा तभी बदमाशों ने गाड़ी घेर ली। ड्राइवर मोहम्मद मोन्सरो का हाथ-पांव बांधकर केबिन में डाल दिया। भोर के चार बजे के करीब उसे प्रतापगढ़ में छोड़ दिया। ट्रक मालिक अमित अपने मिश्र सर्वेश ओझा आदि के साथ इलाहाबाद रवाना हुए।