फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Middle-aged man beaten with sticks, video goes viral

Kaushambi News: अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man beaten with sticks, video goes viral
घायल रामस्वरूप उर्फ छनना पीएचसी मूरतगंज में इलाज करवाते हुए। - फोटो : shiv tripathi
कोखराज थाना क्षेत्र के अमहा गांव में शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए मिट्टी देने जा रहे एक अधेड़ को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो और पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

अमहा गांव निवासी रामस्वरूप के परिवार की एक बुजुर्ग महिला का निधन हो गया था। शनिवार शाम करीब तीन बजे गांव के बाहर खेत में अंतिम संस्कार के लिए मिट्टी देने का कार्यक्रम चल रहा था। रामस्वरूप भी इसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में उसकी बाइक गांव के एक व्यक्ति की बाइक से टकरा गई। इस मामूली टक्कर के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद रामस्वरूप वहां से चला गया था। कुछ देर बाद चार-पांच लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और रामस्वरूप की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस मारपीट में रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और घायल का इलाज
मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने घायल रामस्वरूप को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज भेजा। पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कोखराज थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित रामस्वरूप उर्फ छनना को चोटें आई हैं। उसका इलाज पीएचसी मूरतगंज में चल रहा है।

आरोपी फरार, विधिक कार्रवाई जारी
थाना प्रभारी संतोष कुमार शर्मा ने आगे बताया कि घटना के बाद से आरोपी भोला पुत्र अदालती अपने दो लड़कों के साथ फरार है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed