{"_id":"6ad3e643e318281e6a01acea","slug":"body-of-a-young-man-found-in-a-pond-murder-alleged-bareilly-news-c-124-1-sbly1010-106815-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तालाब में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तालाब में मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
बहेड़ी। तीन दिन से लापता 21 वर्षीय युवक का शव शनिवार को बाइपास स्थित तालाब में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला शिकोही नगर निवासी लईक अहमद का बेटा सुहेल (21) 14 अक्तूबर शाम करीब चार बजे घर से बिना बताए निकल गया। देर शाम तक वापस न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में तलाश की। उन जगहों पर भी खोजबीन की गई, जहां वह अक्सर उठता-बैठता था, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को उसका शव तलाब के पास मिला।
पिता लईक अहमद ने आरोप लगाया कि बेटे के गायब होने वाले दिन से ही वह गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। शव भी परिवार के लोगों ने ही तालाब से निकाला। पिता ने कुछ लोगों का नाम लेते हुए बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर ही मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई थी। पुलिस पीड़ित परिवार के साथ है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। संवाद