फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Accused in the Ramratan murder case in Aliganj sent to jail

Bareilly News: अलीगंज में रामरतन हत्याकांड में आरोपी को भेजा गया जेल

Sun, 18 Oct 2026 02:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Accused in the Ramratan murder case in Aliganj sent to jail
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव विहारीपुर देहजागीर में रामरतन हत्याकांड में गांव निवासी आरोपी दशरथ को शनिवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बीते दिन रघुवीर पाल के यहां श्राद्ध कार्यक्रम में आए बहनोई रामरतन की खेत में कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शनिवार को हत्यारोपी दशरथ को आला-ए-कत्ल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने रघुवीर पाल की तहरीर पर हरपाल, मुकुट, नन्हे, लाखन और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की थी।

लगभग एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए विहारीपुर गांव के पास स्थित तालाब के किनारे झाड़ियों से आला-ए-कत्ल बरामद किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी दशरथ ने हत्या किये जाने का जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन

सीओ हेमंत उपाध्याय का कहना है कि मामले में आरोपी युवक दशरथ को कोर्ट में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed