फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Allegation: Rs 50,000 swindled under the pretext of executing a land sale deed

आरोप : जमीन बैनामा कराने के नाम पर हड़पे 50 हजार रुपये

Sun, 18 Oct 2026 02:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Rs 50,000 swindled under the pretext of executing a land sale deed
मीरगंज। जमीन के नाम पर 50 हजार रुपये लेने के बाद बैनामा न कराने और रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शाही के हल्दी कला निवासी पीड़ित महिला शबाना पत्नी अब्दुल रजाक ने मामले में तहरीर दी है।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, पीड़िता शबाना ने आरोप लगाया है कि जमीन के सौदे के नाम पर शाही थाना क्षेत्र के गांव म्यूडी बुजुर्ग के एक व्यक्ति ने उससे 50 हजार रुपये लिए। बताया कि दो लोगों के सामने आधा बीघा जमीन डेढ़ लाख रुपये में तय हुई थी। 10 अगस्त को रकम देने के दौरान 100 रुपये के स्टांप पेपर पर रसीद भी लिखवाई गई थी। बाद में जानकारी हुई कि उक्त जमीन सौदा करने वाले की नहीं है। 25 अगस्त को आरोपी स्वयं ही मुकर गया।
विज्ञापन

रकम वापस करने के लिए 15 दिन का समय मांगा, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी रुपये नहीं लौटाए। अब वह धमकी दे रहा है। सीओ अजय कुमार ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed