{"_id":"6ad3e4024a79079bf203bcd7","slug":"motorcycle-collides-with-a-broken-down-canter-on-a-stretch-restricted-to-two-wheelers-one-dead-another-critically-injured-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-111191-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दोपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित डीएमई पर खराब कैंटर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दोपहिया वाहनों के लिए प्रतिबंधित डीएमई पर खराब कैंटर से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरता बाइक सवार। संवाद
- फोटो : shiv tripathi
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर प्रतिबंध के बावजूद दौड़ रही बाइक शुक्रवार रात भोजपुर थाना क्षेत्र के कलछीना गांव के पास सड़क पर खड़े खराब कैंटर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जैद (18) की मौत हो गई, जबकि उसके साथी आदिल की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के दौरान दोनों के हेलमेट भी चकनाचूर हो गए।
पुलिस के अनुसार, खोड़ा कॉलोनी के नवनीत विहार निवासी खालिद फर्नीचर कारीगर हैं। वह गाजियाबाद के अलावा दूसरे शहरों में भी फर्नीचर के ठेके लेते हैं। उनका बड़ा बेटा जैद इंटरमीडिएट का छात्र था और पिता के काम में हाथ बंटाता था। आदिल भी खालिद के पास काम करता है। वह अमरोहा के धनौरा थाना क्षेत्र के शेरपुर धौटी गांव का रहने वाला है।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को जैद और आदिल काम के सिलसिले में मेरठ गए थे। रात में दोनों बाइक से डीएमई के रास्ते गाजियाबाद लौट रहे थे। कलछीना अंडरपास से थोड़ा आगे सड़क पर एक खराब कैंटर खड़ा था। वहां उनकी बाइक अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने जैद को मृत घोषित कर दिया, जबकि आदिल की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जैद तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि पुलिस ने बाइक और कैंटर को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है।
हेलमेट भी नहीं बचा सका जान
पेट्रोलिंग टीम के अनुसार, हादसे के समय जैद और आदिल ने हेलमेट पहने हुए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और दोनों के हेलमेट चकनाचूर हो गए। हादसे में दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
पेट्रोलिंग टीम ने लौटाया नकदी और मोबाइल फोन से भरा बैग
हादसे के बाद दोनों युवकों का सामान सड़क पर बिखर गया था। मौके पर पहुंची एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम के रोहित और चमन लाल ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ उनका सामान भी एकत्र किया। बैग में 1.85 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन मिले। टीम ने वीडियोग्राफी कर सामान की जानकारी पुलिस को दी और नकदी व मोबाइल फोन पुलिस के सुपुर्द कर दिए।

दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से गुजरता बाइक सवार। संवाद- फोटो : shiv tripathi