{"_id":"6ad3e60634dcb4c8c4018c05","slug":"another-accused-arrested-in-aryan-murder-case-minor-also-taken-into-custody-karnal-news-c-18-knl1018-1014642-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आर्यन हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आर्यन हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी अभिरक्षा में
विज्ञापन
आरोपी को मेडिकल के लिए लेजाता पुलिस कर्मी संवाद
करनाल। सेक्टर-14 मार्केट में पुरानी रंजिश के चलते आर्यन की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी बसंत विहार निवासी जोरावर सिंह को काबू किया है। मामले में एक नाबालिग को भी अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग को नियमानुसार बाल सुधार गृह, अंबाला भेजा गया है।
सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि शनिवार जोरावर सिंह को बसंत विहार से गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में जोरावर और अभिरक्षा में लिए गए नाबालिग की वारदात में संलिप्तता सामने आई है। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
इससे पहले सीआईए-1 की टीम ने सक्षम उर्फ कृष और भव्य को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, सक्षम ने आर्यन पर चाकू से वार किए थे, जबकि वैभव ने लाठी-डंडों से हमला किया था। दोनों को उधम सिंह चौक से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने उनसे पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य युवकों की भूमिका का पता लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन
12 अक्तूबर को हुआ था हमला
12 अक्तूबर को सेक्टर-14 की मुख्य मार्केट में कार सेल-परचेज कार्यालय के ऊपर बने कमरे में आर्यन अपने दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चंडीगढ़ रेफर किया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
डीएसपी सिटी राजीव ने बताया कि पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच कर रही है।